Top
Begin typing your search above and press return to search.

राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का कोरोना से निधन

कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का गुरुवार को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे

राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का कोरोना से निधन
X

बेंगलुरु। कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का गुरुवार को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।

श्री गास्ती के परिवार में पत्नी और दो बेटियां है। वह मणिपाल अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद उपचार चल रहा था। वह कर्नाटक पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने 22 जुलाई को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी।

श्री गास्ती का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पिछले 15 दिन से उपचार चल रहा था जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े हुए थे।

श्री गास्ती के निधन पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायुडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया।

श्री नायुडू ने कहा, "राज्यसभा सदस्य गास्ती जी के निधन की खबर से दुखी हूं। वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "गास्ती को गरीब और समाज के वंचित लोगों को सशक्त बनाने का जुनून था। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"

श्री शाह ने कहा, "पिछले कई वर्षों से गास्ती जी ने संस्था और देश की विभिन्न भूमिकाओं में सेवा की। उनके निधन पर मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ओम शांति।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it