Top
Begin typing your search above and press return to search.

विराट को पीछे छोड़ आईपीएल में नंबर वन बने रैना

राजकोट ! भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर किये गये बायें हाथ के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़कर आईपीएल के नंबर एक

विराट को पीछे छोड़ आईपीएल में नंबर वन बने रैना
X

राजकोट ! भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर किये गये बायें हाथ के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़कर आईपीएल के नंबर एक बल्लेबाज बन गये हैं।
ट्वंटी 20 के महारथी समझे जाने वाले रैना आईपीएल में गुजरात लायंस टीम के कपतान हैं और शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपनी पारी का 13वां रन बनाते ही उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट को पीछे छोड़ दिया।
30 साल के रैना ने आईपीएल 10 शुरू होने से पहले तक इस टूर्नामेंट में 147 मैचों में 33.59 के अौसत और 138.53 के स्ट्राइक रेट से 4098 रन बनाये थे। विराट ने आईपीएल में 139 मैचों में 4110 रन बनाये हैं। रैना ने अपनी पारी का 13 वां रन बनाने के साथ ही विराट को पीछे छोड़ दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कंधे की चोट के कारण आईपीएल 10 के शुरुआती मैचों से बाहर हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it