Top
Begin typing your search above and press return to search.

राजिम : देशभक्ति के तरानों से गुंजा क्षेत्र

नगर सहित आसपास के गांवों के चौक-चौराहों, मोहल्लों, शासकीय व निजी संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास से मनाया

राजिम : देशभक्ति के तरानों से गुंजा क्षेत्र
X

राजिम। नगर सहित आसपास के गांवों के चौक-चौराहों, मोहल्लों, शासकीय व निजी संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास से मनाया गया। दिन भर देशभक्ति के तराने जगह -जगह गूंजते रहे, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया, रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

नगर के कृषक सेवा सहकारी समिति राजिम में अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने तिरंगा झंडा फहराया। वही ग्राम शयमनगर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधान पाठक तिलक धु्रव, समर्पण ग्रुप के अध्यक्ष प्रेम साहू एवं बस स्टैंड में जरई श्यामसुंदर समिति अध्यक्ष सखाराम साहू एवं व्यापारी संघ अध्यक्ष गुलाब साहू ने ध्वजारोहण किया गया।

इस कार्यक्रम में रविन्द्र पांडे, रिखी साहू, नवीन साहू, मोहित साहू,कृशलाल साहू, हेमलाल साहू, कीर्तन साहू, विनोद पटेल, नेहरू साहू, तोरण वर्मा, प्रमोद साहू, राजू सेन,ईशु साहू, एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it