Top
Begin typing your search above and press return to search.

सचिन पायलट का आरोप: भाजपा पंचायत चुनाव से भाग रही है

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर विपक्ष को कोसने के अलावा कोई काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जनता के आईना दिखाने के डर से पंचायत चुनाव को टाल रही है

सचिन पायलट का आरोप: भाजपा पंचायत चुनाव से भाग रही है
X

जनता के आईने से डरकर चुनाव टाल रही है सरकार – पायलट

  • मनरेगा को कमजोर कर गांवों का विकास रोक रही भाजपा: पायलट
  • उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद पंचायत चुनाव स्थगित
  • केरल समेत पांच राज्यों में कांग्रेस की जीत का दावा

टोंक। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर विपक्ष को कोसने के अलावा कोई काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जनता के आईना दिखाने के डर से पंचायत चुनाव को टाल रही है।

श्री पायलट ने रविवार का टोंक में मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा पंचायत राज चुनाव कराने की नहीं है। उच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद सरकार लगातार चुनाव टाले जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अभाव में जनता के रोजमर्रा के काम रूके हुए है। सरकार नियत ग्रामीणों क्षेत्रों के विकास की बिल्कुल भी नहीं है। भाजपा को मालूम है कि यदि चुनाव हुए तो जनता भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी इसलिए लगातार कोई ना कोई बहाना बनाकर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव टाले जा रही है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा के काम बंद पडे है। सरकार ने मनरेगा की प्रक्रिया को जटिल बनाकर मनरेगा को कमजोर करने का काम किया है जिससे गांवों का विकास अवरूद्ध हो रहा है।

श्री पायलट ने केरल विधानसभा के चुनावों पर कहा कि केरल में कांग्रेस-यूडीएफ के पक्ष में माहौल है। उन्होंने कहा कि केरल में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। उन्होेंने विश्वास जताया कि केरल सहित पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने पंचायत समिति टोंक के ग्राम पंचायत देवपुरा, हरचन्देडा, ग्राम गोहरपुरा (ग्रा.पं. सोनवा), ग्रा.पं. भरनी, ग्राम अलीपुरा (ग्रा.पं. छान), ग्राम भंवर खो (सांखना) एवं ग्राम अल्लापुरा चाण्डोला (ग्रा.पं. ताखोली) के दौरे पर रहे जहां राउमावि देवपुरा में विधायक मद से 15 लाख रूपये की राशि से निर्मित डिजीटल लाईब्रेरी के भवन, ग्राम पंचायत भरनी के ग्राम मेहमूदगंज में 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित शमशान घाट की चारदीवारी निर्माण कार्य, भरनी के ग्राम थली में 40 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से निर्मित सी.सी रोड मय नाली एवं नाला निर्माण कार्य तथा ग्रा.पं. ताखोली के राउप्रावि अल्लापुरा चाण्डोला में विधायक मद से 15 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से निर्मित दो कक्षा कक्ष मय बरामदा निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it