Top
Begin typing your search above and press return to search.

गहलोत के ‘इंतजार शास्त्र’ बयान पर पटेल का पलटवार

राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि इंतजार शास्त्र के नाम से भ्रम फैलाया जा रहा है

गहलोत के ‘इंतजार शास्त्र’ बयान पर पटेल का पलटवार
X

पटेल बोले– युवाओं को रोजगार नहीं, मिला सिर्फ इंतजार

  • किसानों की ऋण माफी भी बनी इंतजार की कहानी: पटेल
  • हमारी सरकार कर रही ऐतिहासिक काम, भ्रम न फैलाएं गहलोत

जयपुर। राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि इंतजार शास्त्र के नाम से भ्रम फैलाया जा रहा है।

श्री पटेल ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि जबकि श्री गहलोत को पता होना चाहिए कि उनके शासन में युवाओं को रोजगार के लिए कितना इंतजार कराया गया। युवाओं को रोजगार नहीं देकर और पेपर लीक करवाकर उनके साथ धोखा किया।

उन्होंने कहा कि गत कांग्रेस सरकार ने किसानों को ऋण माफी का कहकर केवल इंतजार कराया। विधायकों को होटलों में बंद करके जनता को उनके साथ मिलने का इंतजार कराया। माताओं, बहनों, बेराजगारों को विकास के नाम पर इंतजार कराया। ऐसी स्थिति में हमारी सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है, तीनों ऐतिहासिक बजट की क्रियान्विति धरातल पर उतर रही है। राइजिंग राजस्थान के जरिए उद्योग बढ़ने के साथ ही बेराजगारों को रोजगार मिल रहा है।

श्री पटेल ने कहा कि ऐसी स्थिति में श्री गहलोत को इस तरह से भ्रम फैलाने वाले व्यक्तव्य नहीं देने चाहिए। उनके अनुभव का हम लाभ लेना चाहते हैं पर वो अपनी पार्टी में अंतकर्लह के कारण सुर्खियों में रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it