Top
Begin typing your search above and press return to search.

ऑपरेशन वज्र प्रहार: राजस्थान पुलिस ने फ्रीज की नशा तस्कर लोधा की 3.92 करोड़ रुपए की संपत्ति

राजस्थान के बारां जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर बिरामचंद लोधा और उसके परिवार की 3.92 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्तियां और बैंकिंग चैनल स्थायी रूप से फ्रीज कर दिए हैं।

ऑपरेशन वज्र प्रहार: राजस्थान पुलिस ने फ्रीज की नशा तस्कर लोधा की 3.92 करोड़ रुपए की संपत्ति
X

जयपुर। राजस्थान के बारां जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर बिरामचंद लोधा और उसके परिवार की 3.92 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्तियां और बैंकिंग चैनल स्थायी रूप से फ्रीज कर दिए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस के 'ऑपरेशन वज्र प्रहार' के तहत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की धारा 68एफ के अंतर्गत की गई है।

बारां के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक अंदासु ने बताया कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह अभियान नशा तस्करी की आर्थिक जड़ों को खत्म करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल तस्करों की गिरफ्तारी ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि अवैध कमाई से खड़े किए गए उनके आर्थिक साम्राज्य को पूरी तरह ध्वस्त करना भी जरूरी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि सारथल थाना क्षेत्र के डोकरी खोह निवासी बिरामचंद लोधा ने नशा तस्करी से अर्जित धन को पत्नी फूलाबाई, भाई राहुल लोधा और भाभी भावना के नाम पर विभिन्न संपत्तियों में निवेश किया था।

फ्रीज की गई कुल 3.92 करोड़ रुपए की संपत्ति में 1 करोड़ 60 लाख 26 हजार 526 रुपए की चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं। इनमें दो आलीशान मकान, पांच भूखंड, दो कारें (मारुति और ईको) तथा एक मोटरसाइकिल शामिल है। इसके अलावा बैंक खातों में 2 करोड़ 32 लाख 54 हजार 585 रुपए के संदिग्ध लेन-देन भी सामने आए हैं।

पुलिस द्वारा किए गए विस्तृत वित्तीय ऑडिट में पाया गया कि पिछले एक वर्ष के दौरान परिवार के बैंक खातों में भारी मात्रा में लेन-देन हुआ, जबकि आय का कोई वैध स्रोत नहीं मिला। जांच एजेंसियों ने इन लेन-देन को संदिग्ध मानते हुए कार्रवाई की है।

बिरामचंद लोधा पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज तीन गंभीर मामलों में आरोपी है। इनमें एक मामला व्यावसायिक मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी से भी जुड़ा हुआ है।

इससे पहले भी पुलिस उसकी तस्करी गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए 250 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद कर चुकी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई थी। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही करीब 8 लाख रुपए मूल्य की कार भी जब्त की गई थी।

यह पूरी कार्रवाई एसपी कार्यालय और सारथल थाना पुलिस की संयुक्त विशेष टीम ने अंजाम दी। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह आर्थिक


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it