Top
Begin typing your search above and press return to search.

कोटा में बहुमंजिला इमारत ढही, दो की मौत, नौ घायल

राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार रात एक बहुमंजिला इमारत अचानक गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं

कोटा में बहुमंजिला इमारत ढही, दो की मौत, नौ घायल
X

रात के सन्नाटे में मचा हड़कंप, मलबे में दबे लोग

  • राहत कार्य में जुटा प्रशासन, देर रात तक चला बचाव अभियान
  • शिक्षा मंत्री दिलावर पहुंचे अस्पताल, घायलों से की मुलाकात
  • तकनीकी खामी या लापरवाही? हादसे की जांच में जुटी पुलिस

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार रात एक बहुमंजिला इमारत अचानक गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने मीडिया को बताया कि हादसे में कुल दस लोग घायल हुए, जिनमें से दो की मृत्यु हो चुकी है। घायलों में एक व्यक्ति वह भी है जो राहत कार्य में लगा हुआ था।

इससे पहले मंत्री दिलावर घटनास्थल पर भी पहुंचे और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे बाद में पुलिस ने समझाकर घर भेजा।

प्रशासन ने बताया कि राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल लगातार प्रयासरत रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it