पुत्र को रूपये देने पर आपत्ति, पत्नी ने करवाई हत्या,तीन गिरफ्तार
रायपुर ! विधानसभा थाना अंतर्गत सनसिटी के पीछे टेकारी खान मेनरोड से मिली अधेड़ की लाश से पर्दा हट गया। मृतक की दूसरी पत्नी ने ही अपने पुत्र को सुपारी देकर हत्या करवाई थी।

रायपुर ! विधानसभा थाना अंतर्गत सनसिटी के पीछे टेकारी खान मेनरोड से मिली अधेड़ की लाश से पर्दा हट गया। मृतक की दूसरी पत्नी ने ही अपने पुत्र को सुपारी देकर हत्या करवाई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की दूसरी पत्नी के पुत्र को रूपये देने पर आपत्ति किया करता था जिससे वह परेशान रहा करती थी। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
बताया गया कि जगन्नाथ नगर थाना सिविल लाइन निवासी रायचंद्र सोना पिता गणेश राम (53 वर्ष) की लाश सनसिटी के पीछे टेकारी खार मेन रोड से मिली थी। मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान थे। उसकी बेल्ट से गले को कसकर पत्थर से सिर को कुचलकर हत्या की गई थी। आज सिविल लाइन पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि मृतक रायचंद्र सोना आरोपी पंचबाई को दूसरी पत्नी के रूप रखा हुआ था। इस दौरान वह पंचबाई के द्वारा अपने छोटे पुत्र जगन्नाथ को रूपये देने से आपत्ति किया करता था। जिसे वह परेशान रहा करती थी। उसका आरोप था कि तुम्हारे पहले पति के बच्चे मेरे घर में आते हैं और तुम उन्हें पैसे दिया करती हो। इधर परेशान पंचबाई ने पति की हत्या करवाने के लिये योजना बना ली जिसमें उसने अपने पुत्र जगन्नाथ को पति की हत्या के लिये सुपारी दे दी। वहीं आरोपी जगन्नाथ ने इस योजना को अपने दोस्त अजय वर्मा को मिला लिया। जहां दोनों 29 मार्च को अपनी मां के घर जगन्नान नगर आये। इस दौरान पंचबाई ने पुत्र के दोस्त अजय वर्मा को एडवांस के रूप में 6500 रूपये दे दिये। जिसके बाद दोनों आरोपी युवको ने रायचंद्र को शराब पीने के लिये उकसाया और साथ लेकर मोटर सायकल होण्डा साइन में उसे लेकर सनसिटी के पीछे टेकारी खार पहुंच गए। यहां पर आरोपी जगन्नाथ ने रायचंद्र के गले को बेल्ट से कसा इस दौरान अजय वर्मा उसे पकड़ा रहा। जिसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई बाद में उसे घसीटते हुए पत्थर के पास ले गए और पत्थर से सिर को कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने मोटर सायकल व बाइक को बरामद कर लिया है।


