Top
Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर : बहाल करने अधिकारी ने मांगे दस लाख रिश्वत

रायपुर ! राज्य अन्त्यावसायी निगम में कार्यरत एमडी (उपमहाप्रबंधक) एस टोप्पो पर अधीनस्थ कर्मी महेशराव बाघमारे से निलंबन बहाली के नाम पर लाखों रुपए रिश्वत मांगने का आरोप शहर कांग्रेस ने लगाया है।

रायपुर : बहाल करने अधिकारी ने मांगे दस लाख रिश्वत
X

रायपुर ! राज्य अन्त्यावसायी निगम में कार्यरत एमडी (उपमहाप्रबंधक) एस टोप्पो पर अधीनस्थ कर्मी महेशराव बाघमारे से निलंबन बहाली के नाम पर लाखों रुपए रिश्वत मांगने का आरोप शहर कांग्रेस ने लगाया है।इस मामले में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने लेनदेन ेको लेकर दोनों के बीच हुई बातचीत की सीडी जारी की है। जिसमें एक लाख रुपए अग्रिम लेने व विधानसभा सत्र के बाद बहाल करने का आश्वासन दिया गया है। श्री टोप्पो ने यह राशि आईएएस एमिल लकड़ा जो एमडी आईएएस है उनके नाम पर मांगी है।
कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में विकास उपाध्याय ने बताया कि अन्तव्यवसायिक निगम के एम.डी. अपने अधीनस्थ कर्र्मी महेश राव वाघमारे (पोस्ट) को हाईकोर्ट के आदेश से पुन: बहाल करने के लिए रूपये की मांग की। महेश राव वाघमारे की बहाली को अंतर व्यवसायी निगम जानबूझकर टालता रहा है, ताकि महेश राव वाघमारे से रूपये वसूले जा सके। इस रिश्वत की मांग का आडियो टेप भी शहर कांग्रेस ने जारी किया है। इस टेप से साफ़ है कि अंतर व्यवसायी निगम के कर्मी महेश राव वाघमारे से न केवल एक लाख रूपये वसूले बल्कि और रुपये की मांग की गई है। टेप में अपने एम.डी. आई ए एस एमिल लकड़ा के लिए रूपये की मांग की। इस बातचीत में उप महाप्रबंन्धक टोप्पो ने पैसे मिलने पर विधानसभा सत्र के बाद निलंबन रद्द करने का आश्वसन दिया है। विकास उपाध्याय ने टेप मीडिया में जारी करते हुए इसकी जाँच की मांग की है। विकास ने आरोप लगाया कि इस टेप प्रकरण से जाहिर है, कि अर्न्तव्यवसायी निगम में चेयरमेन निर्मल सिन्हा प्रबंधक आई ए एस एमील लकडा रिश्वत की कमाई के लिए निगम के कर्मचारियों को बर्खास्त, निलंबन या स्थानांतरण कर बाद में वसूली करते है। प्रबंधक के करीबी और निगम के उप महाप्रबंधक सेरेनीयस टोप्पो इस पूरे घोटाले के अहम किरदार हैं। इस काम के लिए निगम के उप महाप्रबन्धक ने एक लाख रूपये महेश राव वाघमारे से लिए बातचीत में टोप्पो ने स्वीकार भी किया है। अब बहाली के लिए अपने एम.डी. और चेयरमैन निर्मल सिन्हा के लिये भी रूपये मांग रहा है । ये सारी बाते टेप में ऑन रिकॉर्ड है, और इस टेप की आवाज को शपथ पत्र देकर महेश राव वाघमारे ने सत्यापित भी किया है। विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी टेप कांड में रूपये मांगने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की मांग करती है।
यह है पूरा मामला
महेश राव वाघमारे कार्यपालन अभियंता के पद पर बलौदाबाजार मे पदस्थ थे। उन पर अनुदान राशि मे घोटाले का आरोप है। निचली अदालत में 19 साल बाद सिद्ध हुआ। निचली अदालत के निर्णय पर हाईकोर्ट मे रोक लगने के बाद महेश राव वाघमारे के सेवा मे बहाली हेतु अंर्तव्यसायी निगम के महाप्रंबधक एस टोप्पो ने 10 लाख की मांग की थी। जिस पर महेश राव वाघमारे ने 1 लाख की राशि अग्रिम टोप्पो को दिया। महेश राव वाघमारे के मो.न. 8435919280 से एस टोप्पो के मो.न. 9425518040, पर 6 मार्च 2017 को 4.50 बजे बहाली को लेकर चर्चा भी की थी जिसे रिकार्ड कर लिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it