Top
Begin typing your search above and press return to search.

हॉटल व लॉज की जांच करेगी चार टीमें

रायपुर ! राजधानी के रहमानिया चौक स्थित होटल तुलसी में विगत दिनों हुई आगजनी की घटना में पांच लोगों की मौत एवं 17 दुकानों के जलने से करोड़ों की

हॉटल व लॉज की जांच करेगी चार टीमें
X

रायपुर ! राजधानी के रहमानिया चौक स्थित होटल तुलसी में विगत दिनों हुई आगजनी की घटना में पांच लोगों की मौत एवं 17 दुकानों के जलने से करोड़ों की क्षति के बाद शहर की होटल एवं लॉजों में सुरक्षा उपायों की जांच करने जिला प्रशासन ने चार टीमें गठित की है। जो शहर के विभिन्न होटलों की जांच कर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेगी।
कलेक्टर ओपी चौधरी ने जो चार टीमें गठित की है उनमें से पहले जांच दल में डिप्टी कलेक्टर विभोर अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक बीएस राठौर, अतिरिक्त तहसीलदार अनुराग वर्मा, नगर निवेश के सीनियर सर्वेयर केरकेटा, जोन कमिश्नर आरके डोंगरे, कार्यपालन अभियंता विनोद देवांगन, विद्युत विभाग के सहायक यंत्री को रखा गया है। यह दल शहर के रेलवे स्टेशन, फाफाडीह, पंडरी, बस स्टैण्ड, खमतराई एवं मोवा क्षेत्र की हॉटल व लॉजों की जांच करेगा।
इसी तरह जांच दल क्रमांक दो में डिप्टी कलेक्टर एमआर जंघेल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शीतल बंसल, डीएसपी ललवानी, अतिरिक्त तहसीलदार उमेश साहू, नगर निवेश की सहायक संचालक श्रीमती रोजी सिन्हा, जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय एवं कार्यपालन अभियंता आरएम प्रधान, सहायक यंत्री विद्युत विभाग को सदर बाजार, कालीबाड़ी, आजाद चौक, आमापारा, जयस्तंभ चौक, घड़ी चौक एवं मोतीबाग क्षेत्र में जांच करेंगे।
जांच दल तीन में संयुक्त कलेक्टर संजय कुमार दीवान, नायब तहसीलदार एनके सिन्हा, ड्राफ्टमैन गायकवाड़, जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल, नगर निवेश के निरीक्षक गणेश राजपूत, कार्यपालन अभियंता एसएल पटले, सहायक यंत्री विद्युत विभाग को शंकर नगर, लभांडी, व्हीआईपी रोड एवं पचपेड़ी नाका स्थित हॉटल व लॉज का जिम्मा सौंपा गया है। जांच दल चार में डिप्टी कलेक्टर आरबी देवागंन, नायब तहसीलदार रमेश मेहता, नगर निवेश की सहायक संचालक श्रीमती मेघा चावड़ा, जोन कमिश्नर संजय शर्मा, रक्षित केन्द्र एलेक्स टोप्पो, सहायक अभियंता प्रदीप यादव, सहायक यंत्री विद्युत विभाग को टाटीबंध, आमानाका, कोटा, गुढियारी, डीडी नगर एवं सुंदर नगर क्षेत्र स्थित हॉटल व लॉज की जांच करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it