Top
Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ का विधायक कॉलोनी बना जिस्मफरोशी का अड्डा,काल गल्र्स बेझिझक करती है व्यवसाय

रायपुर ! शहर से कृषि विवि जाने वाले मार्ग किनारे स्थित विधायक कॉलोनी में रंगीन मिजाज के युवकों का जमावड़ा रहता रहा है। यह कॉलोनी जिस्म के सौदागारों का अड्डा बन गई है।

छत्तीसगढ़ का विधायक कॉलोनी बना जिस्मफरोशी का अड्डा,काल गल्र्स बेझिझक करती है व्यवसाय
X

मजनू प्रवृत्ति के युवकों का रहता है डेरा
रायपुर ! शहर से कृषि विवि जाने वाले मार्ग किनारे स्थित विधायक कॉलोनी में रंगीन मिजाज के युवकों का जमावड़ा रहता रहा है। यह कॉलोनी जिस्म के सौदागारों का अड्डा बन गई है। कॉलोनी में नशे से जुड़े व्यापारियों का भी आना-जाना होता है। जो युवकों को नशे का सामान सप्लाई करते है। ऐसे में इस कॉलोनी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग से कालोनी काफी नजदीक है इसलिए कई बार विधायकों की कालोनी होने के कारण कार्रवाईयां नहीं हो पाई। यहां तक कि कालोनी में विधायकों के रिश्तेदार व कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है जहां काफी संख्या में लोग रह रहें हैं। साफ है कि शहर की प्रमुख कॉलोनी में उपरोक्त धंधे की चर्चा रोगंटे खड़े कर देने वाली है जबकि कई बार जिश्म फरोसी के कारोबार पॉश कालोनी में पकड़े गए है जहां पर मुंबई, कोलकाता, नागपुर की बार बालाएं आकर कारोबार में लिप्त रहीं हैं। यहीं नहीं कालोनी के रहवासियों की ओर से समय-समय पर चिंता जाहिर कर शिकायतें हुई लेकिन कार्रवाई क्यों नहीं हो पा रही है यह एक बड़ा प्रश्न है।
उल्लेखनीय है कि नगर के कबीरनगर, सड्डू, कचना, अमलीडीह, श्यामनगर, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती जैसे घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्रों में पुलिस ने समय-समय पर कार्रवाई कर देह व्यापार का भंडा फोड़ किया और लिप्त महिलाएं पकड़ी गई। आरकेसी कैम्पस के भृत्य क्वार्टर में भी महिलाओं को रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया था। विधायक कालोनी में कई ब्लाक है। जहां इन ब्लाकों में शुरू के ही ब्लाक में उक्त कारोबार के संचालित होने की सूचना खबरी ने दी है। खबरी के मुताबिक मंहिलाएं सौदा तय होने के बाद निर्धारित ठिकाने पर पहले पहुंचती है बाद में सफेद पोश ग्राहक चार पहिया-दोपहिया से पहुचते हैं। यह सिलसिला एक लंबे अर्से से चल रहा है। सूचना के मुताबिक नगर में विभिन्न स्थानों पर संचालित कारोबार की युवतियां यहां पर आकर व्याभीचार में संलग्न रहती है। दबी जुबान से रहवासियों को भी कारोबार के बारे में चर्चा करते देखा गया है जो स्वयं अपमानित महसूस करते है। लेकिन लोकलाज और डर के चलते सामने नहीं आ पाते हैं। यही वजह है कि इस पॉश कालोनी में अनैतिक काम तेजी से बढ़ रहा है। सूचना में यह भी बताया गया है कि अपराधिक प्रवृत्तियों का आना जाना कालोनी में लगे रहता है। जिस पर सुरक्षा बलों का ध्यान नहीं रहता। इस कालोनी में कई बार विधायकों के चार पहिया भी पहुंचते हैं पर आज तक भनक नहीं लग पाई।
कॉलोनी के पिछले हिस्से में छापा
एक सूचना के अनुसार विधायक कॉलोनी के पिछले हिस्से में ईडब्ल्यूएस मकानों में छापामार कार्रवाई कर 150 से अधिक संदिग्धों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। जांच में 13 संदिग्ध महिलाएं भी शामिल है। जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। जो कामकाजी बताई जा रही है। जांच में पुलिस के हाथ घातक हथियार भी लगे है। इन हथियारों के बारे में छानबीन और पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जांच के काम में 13 अधिकारियों और 50 से अधिक जवानों की टीम ने सीधे तौर पर जाकर कार्रवाई की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it