महानिदेशक अग्निशमन विभाग अब बुझाएगा शहर की आग
रायपुर ! नगर निगम मेयर इन काउसिंल (एमआईसी) की बैठक महापौर प्रमोद दुबे की अध्यक्षता एवं आयुक्त रजत बंसल एमआईसी सदस्यों अनवर हुसैन, सतनाम सिंह पनाग,

पार्षदों को पांच लाख एवं एल्डरमेनों को निधि के रूप में तीन लाख खर्च करने की अनुमति
रायपुर ! नगर निगम मेयर इन काउसिंल (एमआईसी) की बैठक महापौर प्रमोद दुबे की अध्यक्षता एवं आयुक्त रजत बंसल एमआईसी सदस्यों अनवर हुसैन, सतनाम सिंह पनाग, जसबीर सिंह ढिल्लन, श्रीकुमार मेनन, नागभूषण राव, अजीत कुकरेजा, विमल गुप्ता, श्रीमती दिशा राकेश धोतरे, सहित निगम सचिव आरके डोंगरे, सभी जोन कमिश्नर, जोन कार्यपालन अभियंताओ, विभागों के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में हुई। बैठक में एमआईसी ने अग्निशमन विभाग के प्रस्ताव अनुसार वर्तमान अग्निशमन केन्द्र को संचालन हेतु समस्त चल-अचल संपत्ति, मानव संसाधन उपकरण के साथ महानिदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं को स्थानांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में 17 एजेंडों पर एमआईसी ने मुहर लगाई।
एमआईसी की बैठक में जानकारी दी गई कि नगर निगम रायपुर द्वारा निगम के वार्डो में कार्यरत श्रेष्ठ सफाई कार्य करने वाले नगर निगम के 100 श्रेष्ठ सफाई मित्रों का सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 1 मई श्रमिक दिवस पर स्वच्छता पखवाडा के तहत प्रात: 11:30 बजे भव्य आयोजन रखकर सम्मान किया जाएगा। वहीं तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव के सामने 7 मई रविवार से मटरगश्ती आयोजन सेहतमंदी-2 के रूप में लोक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु नगर निगम रायपुर द्वारा स्मार्ट सिटी के तहत पुन: एक बार प्रारंभ होगा। आयुक्त रजत बंसल ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पानी की समस्या व जलसंकट को देखते हुए चौबीस घंटे अपने मोबाइल फोन चालू रखने एवं आने वाले हर मोबाइल फोन काल को रिसीव करके राजधानी में आमजनों तक व्यवस्थित रूप में गर्मी में पेयजल की उपलब्धता करवाने सहभागी बनने का कार्य करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने सभी हाईड्रेन में सीसी टीवी कैमरे तत्काल लगाने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को दिए। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को 2 मई तक शासन की विकास योजनाओं की पूर्णता के संबंध में अपने -अपने जोन की युटिलिटी सर्टिफिकेट यूसी निगम मुख्यालय वित्त विभाग में अनिवार्य रूप से जमा कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान आयुक्त ने नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छोडक़र किसी भी नागरिक निजी व्यक्ति द्वारा नगर निगम की नस्तियों को लेकर जाते दिखने पर सीधे संबंधित विभाग के प्रभारी अधिकारी पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
महापौर दुबे की अध्यक्षता में एमआईसी ने विभिन्न 17 एजेंण्डों पर चर्चा व विचार-विमर्ष कर विषयवार निर्णय लिया। एमआईसी ने नगर निगम सामान्य निधि से समस्त पार्षदों को 5 लाख एवं एल्डरमेनों को 3 लाख रू. पार्षद निधि देने के प्रस्ताव की अनुशंसा की। इसे अब निगम सामान्य सभा में रखा जाएगा। एमआईसी ने नगर निगम रायपुर द्वारा शंकरनगर क्रिस्टल आर्केड के सामने स्थित भूमि पर पीपीपी मोड पर व्यवसायिक परिसर निर्माण, डुमरतराई में थोक बाजार के सामने स्थित भूमि में 2.1 एकड में पीपीपी मोड पर व्यवसायिक परिसर निर्माण का संकल्प लिया गया। वहीं मोटर कर्मशाला नगर निगम में चालक एवं सुरक्षा गार्ड वित्तीय वर्ष 17-18 में रखे जाने पर सैद्धांतिक सहमति व्यक्त की गई। एमआईसी ने रायपुर शहर के विभिन्न वार्डो में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हेतु यूजर चार्ज की वसूली का कार्य महिला स्वसहायता समूहों से कराने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त कर दी। एमआईसी में रायपुर शहर में विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट सिटी योजना के तहत उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ पार्किंग व्यवस्था किए जाने के संबंध में जानकारी पर सहमति व्यक्त की गई।
महापौर दुबे ने बताया कि एमआईसी ने वर्तमान अग्निशमन केन्द्र को गृह विभाग अंतर्गत महानिदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं को समस्त चल-अचल संपत्ति, मानव संसाधन, उपकरण सहित स्थानांतरित करने का संकल्प लिया है। अग्निशमन विभाग से जुडे समस्त कर्मचारी महानिदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं को स्थानांतरित हों जाएंगे, जिनका वेतन भत्ता एवं अन्य सुविधाओं को प्रदाय किए जाने हेतु महानिदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग उत्तरदायी होगा। भविष्य में अग्निशमन विभाग नगर निगम रायपुर से समाप्त हों जावेगा। अत: अग्निशमन विभाग की समस्त स्थापना महानिदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग में समाहित होंगी। अग्निशमन विभाग की स्थापना में कुल 39 फायरमेन एवं 4 चालक नियमित है। वहीं प्लेसमेंट के माध्यम से 15 चालक, 1 प्रभारी अधीक्षक, 1 कम्प्युटर आपरेटर कार्यरत है । इसके अतिरिक्त अन्य कोई कर्मचारी कार्यरत नहीं है। इनके अग्निशमन की व्यवस्था में लगे होने के कारण इन्हे महानिदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग की स्थापना में स्थानांतरिक किया जावेगा। अग्निशमन विभाग में उपलब्ध सभी फायर वाहनों एवं उपकरणों को महानिदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं को सौपे जाने के उपरांत उसकी देखरेख एवं रखरखाव की जिम्मेदारी महानिदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं की रहेगी। इसमे नगर निगम रायपुर की कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी।
महापौर दुबे ने बताया कि एमआईसी में लिए गए निर्णय के अनुसार वर्तमान अग्निशमन केन्द्र नगर निगम रायपुर की मोटर कर्मशाला में संचालित है। जिसमें रायपुर नगर निगम के सभी वाहनों का रखरखाव एवं संधारण कार्य होता है। अग्निशमन विभाग का महानिदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं में स्थानांतरण होने पर अग्निशमन केन्द्र हेतु पृथक से उन्हें केन्द्र का संचालन करना होगा और अग्निशमन केन्द्र हेतु महानिदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं को पृथक से भूमि शासन से लेकर इसका निर्माण करना होगा। पृथक से भूमि प्राप्त कर अग्निशमन केन्द्र बनते तक वर्तमान में संचालित हों रहे नगर निगम की मोटर कर्मशाला में 2 कमरे अग्निशमन कार्यालय हेतु महानिदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं उपयोग कर सकेंगे। अग्निशमन वाहन वर्तमान की तरह पृथक व्यवस्था होते तक मोटर कर्मशाला में खडे होते रहेंगे। नगर निगम रायपुर का अग्निशमन केन्द्र कोटा गुढियारी रोड पर बनकर तैयार है। इसे अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं महानिदेशक को सौपा जाना प्रस्तावित है। अपना स्वयं का अग्निशमन केन्द्र स्थापित करने हेतु महानिदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं द्वारा शासन से भूमि प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई की जानी होगी। महानिदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं के संबंधित अधिकारी कर्मचारी नगर निगम रायपुर की मोटर कर्मशाला में पूर्णतया शांति बनाये रखकर परिसर का उपयोग अन्य व्यवस्था होते तक करते रहेंगे। इसमे किसी प्रकार का निर्माण या तोडफोड नहीं की जाएगी।
महापौर दुबे ने बताया कि एमआईसी बैठक में आयुक्त कार्यालय में पदस्थ शीघ्रलेखक वर्ग-1 एमएल नाग को 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे। उनके कार्य अनुभव एवं कार्य प्रभावित न हों के दृष्टिकोण से उन्हे संविदा नियुक्ति दिए जाने के सामान्य प्रशासन के विभागीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। नगर निगम के मुख्य कार्यालय में विभिन्न विभागों में निजी प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन में 42 कम्प्युटर आपरेटर एवं 2 स्टेनोग्राफर उपलब्ध कराने के कार्य की आमंत्रित निविदा में एक ही वैध निविदा प्रस्ताव प्राप्त होने के कारण पुन: निविदा आमंत्रण करने के प्रस्ताव को स्वीकृति एमआईसी ने दी । मानव संसाधन के तहत निजी प्लेसमेंट के माध्यम से निगम मुख्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी 42 कम्प्युटर आपरेटर एवं 2 स्टेनोग्राफर उपलब्ध कराने के कार्य की निविदा 28 फरवरी 2017 को समाप्त होने के पष्चात आमंत्रित निविदा प्रक्रिया कार्रवाई पूर्ण होने तक मार्च 2017 के लिये पूर्व अनुबंधित एजेंसी बेस्ट सिक्योरिटी सर्विस द्वारा कार्य करने हेतु प्रस्तुत लिखित सहमति के अनुसार कार्यादेश विगत 29 फरवरी 2016 की स्वीकृत दर व शर्तो पर 3 लाख 97 हजार के 1 माह के व्यय एवं संषोधित व्यय 51 लाख 59 हजार 728 रू. के सामान्य प्रशासन के विभागीय प्रस्ताव की पुष्टि एमआईसी की बैठक में कर दी गई।
महापौर दुबे ने बताया कि एमआईसी ने शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग के विभागीय प्रस्ताव के तहत निराश्रित पेंशन योजना के तहत सामाजिक पेंशन के 3 पात्र, सुखद सहारा के 8 पात्र, वृद्धावस्था पेंशन के 29 पात्र 11 अपात्र, विधवा पेंशन के 37 पात्र 4 अपात्र, विकलांग पेंशन के 2 पात्र 1 अपात्र कुल 79 पात्र 16 अपात्र कुल प्राप्त 95 आवेदनों में से प्रकरणों एवं परिवार सहायता योजना में जोन 1 से 2 पात्र, जोन 2 से 2, जोन 3 से 4, जोन 4 से 4 पात्र, जोन 5 से 8 पात्र 1 अपात्र, जोन 7 से 4 पात्र 1 अपात्र, जोन 8 से 3 पात्र कुल 24 आवेदनों में 22 पात्र 2 अपात्र की अनुशंसा करते हुए प्रस्ताव को निगम सामान्य सभा में भेजने की अनुशंसा की गई। एमआईसी ने महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक 62 के तहत परशुराम नगर से डबरी तालाब पार से पटेल विद्यामंदिर तक सीसी रोड निर्माण कार्य कराने की कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा से संबंधित निगम लोककर्म विभाग के विभागीय प्रस्ताव को चर्चा उपरांत 88 लाख 60 हजार रू. के व्यय प्राक्कलन को स्वीकृति प्रदान कर दी । प्रस्तावित रोड में निगम लोककर्म विभाग द्वारा मुरूम फिलिंग, डब्ल्यूएमएमपीसीसीएम 10 एवं तालाब पार में रिटेनिंग वाल निर्माण सहित पीसीसीएम 30 ग्रेड कांक्रीट का प्रावधान रखा गया हैं प्रस्तावित सडक के निर्माण से प्रोफेसर कालोनी, परशुराम कालोनी का पहुंचमार्ग जोकि महाराजबंध तालाब के पार टेडगी मंदिर से होगकर सीधे परशुराम नगर तक सडक का निर्माण किए जाने से उक्त क्षेत्र के रहवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।


