चोरी के जेवरात बेचते तीन गिरफ्तार
रायपुर ! डीडी नगर थाना अंतर्गत चंगोराभाटा से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के सोने चांदी के जेवरात को बेचने ग्राहक की तलाश करते तीन युवकों को पुलिस हिरासत में लिया है।

मामले में धारा 380 के तहत जुर्म दर्ज
रायपुर ! डीडी नगर थाना अंतर्गत चंगोराभाटा से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के सोने चांदी के जेवरात को बेचने ग्राहक की तलाश करते तीन युवकों को पुलिस हिरासत में लिया है। जिनके पास से 80 हजार रूपये के जेवरात बरामद किये गए है।
खुलासे में पुलिस ने बताया कि डीडी नगर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही थी। पुलिस ने अज्ञात चोर को पकडऩे के लिये मुखबिरी लगा रखा था। ऐसे में आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की तीन लडक़े चोरी के सोना-चांदी के जेवरात को लेकर बेचने की फिराम में ग्राहक की तलाश कर रहे है। पुलिस ने मुखबिर की इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी युवकों को घेराबंदी कर चंगोराभाटा क्षेत्र से पकड़ा। इस दौरान पूछताछ करने पर आरोपी बिट्टू उर्फ प्रफुल्ल भारती पिता सुधीर भारती (23 वर्ष) रायपुरा प्रिंस पटवा पिता राजेन्द्र पटवा (20 वर्ष) शासकीय स्कूल के पीछे डीडी नगर तथा हिमांशु देवांगन पिता दीपांत कुमार देवांगन (19 वर्ष) राम मंदिर रायपुर ने बताया कि रायपुरा के एक सूने मकान से 80 हजार रूपये के जेवरात चुराये थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात को बरामद कर लिया है। इस दौरान उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में धारा 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।


