Top
Begin typing your search above and press return to search.

सुशासन का प्रतीक लोक सुराज : बृजमोहन

रायपुर ! कृषि एवं जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज लोक सुराज अभियान के अंतर्गत महासमुंद विकासखंड के ग्राम गढ़सिवनी में आयोजित शिविर में शामिल हुए।

सुशासन का प्रतीक लोक सुराज : बृजमोहन
X

महासमुंद के ग्राम गढ़सिवनी के लोक सुराज शिविर में हुए शामिल हुए कृषि मंत्री
रायपुर ! कृषि एवं जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज लोक सुराज अभियान के अंतर्गत महासमुंद विकासखंड के ग्राम गढ़सिवनी में आयोजित शिविर में शामिल हुए। मंच से गढ़सिवनी तथा आसपास के गावों से बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों से उस समस्या के त्वरित निराकरण के निर्देश उन्होंने दिए।
इस दौरान लो वोल्टेज की बड़ी समस्या सामने आने पर श्री अग्रवाल ने लो वोल्टेज की समस्या को 15 दिवस के भीतर दूर करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्कूल भवन में शीघ्र बिजली आपूर्ति की समस्या को दूर करने के निर्देश भी दिए। हाथी द्वारा फसल हानि करने तथा जनहानि पहुंचाने जाने तथा उसका मुआवजा मिलने में देरी होने की शिकायत पर कृषि मंत्री ने ऐसे प्रकरणों पर शीघ्रतापूर्वक कार्रवाई करने और मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे ही एक प्रकरण में संतोष नाम के किसान को एक सप्ताह के भीतर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को बिजली की पंप की अपेक्षा सौर सुजला योजना से लाभान्वित होने की समझाईश दी और कहा कि यह पंप ना केवल फ्री में बिजली देगा बल्कि किसानों को बड़ी मात्रा में अनुदान की राशि का लाभ भी मिलेगा।
कृषि मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि लोक सुराज अभियान के दौरान विधायकए सांसदए मंत्री एवं स्वयं मुख्यमंत्री गांव.गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करते है। यह कार्य विद्यार्थियों के गर्मी में होने वाले परीक्षा की तरह हैं। उन्होंने कहा की अब लोगों की शिकायते कम मिल रही हैं और उनकी आवश्यकता और मांगों से संबंधित आवेदन अधिक मिल रहे हैं। श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान की। कृषि विभाग द्वारा तीन हितग्राहियों को विद्युत पंप एवं दो किसानों को पावर स्प्रेयर तथा 5 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10 महिलाओं को गैस चूल्हा प्रदान किया गया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 4 नन्ही बालिकाओं को पासबुकए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत 4 हितग्राहियों को जाब कार्ड, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 4 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र जारी किया गया एवं शिक्षा विभाग द्वारा 10 नवप्रवेशी बच्चों को मुंह मीठा कर एवं तिलक लगाकर पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। उनहोंने किसानों को ब्याजमुक्त ऋण का चेक भी प्रदाय किया।
शिविर में महासमुंद विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती गोपा साहू, जनपद अध्यक्ष धरमदास महिलांग, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पूनम चंद्राकर, आरंग के पूर्व विधायक संजय ढीढी, जनपद सदस्यगण तथा जनप्रतिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस दौरान विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने प्रदेश की यह सूक्ष्म सिंचाई परियोजना महासमुंद जिले से प्रारंभ करने के लिए कृषि मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कोडार जलाशय का पानी टेल एण्ड होने के कारण अछोलाए अछोली एवं गढ़सिवनी क्षेत्र तक नहीं पहुँच पाता हैं। कृषि मंत्री ने इस समस्या को आगामी खरीफ वर्ष तक दूर करने के निर्देश जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिए।
महासमुंद कलेक्टर ने बताया कि लोक सुराज शिविर के दौरान गढ़सिवनी में कुल 427 आवेदन आए जिसमें से ग्रामीणों की मुख्य समस्याएं एवं मांग प्रधानमंत्री आवास योजनाए राशन कार्ड में नाम जोडऩे ए उज्जवला योजना से लाभान्वित करने और स्माट कार्ड बनवाने की थी। आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में नागरिकों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it