रेलवे पार्सल आफिस में चल रहा गोरखधंधा,बिना जांच भेजे जा रहे हैं पार्सल
बिलासपुर । रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में सामानों की बिना जांच किए लोडकर दूसरी जगह भेजा जा रहा है।

भेजे जा रहे सामानों का नहीं रहता कोई विवरण
ठेकेदार करते हैं वसूली पार्सल भेजने के एवज में
बिलासपुर । रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में सामानों की बिना जांच किए लोडकर दूसरी जगह भेजा जा रहा है। पार्सल में सामान का उल्लेख नहीं रहता है। हर दिन सैकड़ों पार्सल जाते हैं। लेकिन पार्सल आफिस के कर्मचारी बिना सामानों की जानकारी लिए पार्सल बुक करते हैं। जबकि रेलवे प्रशासन ने पार्सल बुकिंग के लिए टेण्डर किया है। मगर ठेकेदार सामानों की जानकारी दिए बिना बुक कर देते हैं।
बताया जाता है कि पार्सल आफिस में कमीशनखोरी चलती है। हर सामान के बंडल में ठेेकेदार कमीशन देते हैं। नशीले पदार्थ भी बिना बुक हो जाते हैं। जबकि रेलवे के नियम के अनुसार हर सामान की जानकारी लेने और सामानों को देख कर ही उसे बुक करना है। मगर बिना देखे व बगैर जानकारी लिए सामानों की बुकिंग धड़ल्ले से हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पार्सल आफिस में नियमों की उल्लंघन किया जा रहा है। हर दिन सैकड़ों की तदात में सामान बुक किए जाते हैं।
कर्मचारियों को भी पता नहीं
पार्सल आफिस के कर्मचारियों को पार्सलों में क्या है इसकी जानकारी नहीं रहती है। पार्सल आफिस में सामानों की सुरक्षा भी नहीं है। रेल प्रशासन ने पार्सल आफिस में पार्सलों की बुकिंग को ठेके में दिया है। यहां चार ठेकेदारों द्वारा सामानों की बुकिंग की जाती है परंतु पार्सलों के ऊपर सामान का विवरण नहीं होता है। ऐसे में पार्सल आफिस में अवैध सामानों की भी बुकिंग हो सकती है। लेकिन पार्सल आफिस के कर्मचारी ठेकेदार के कहने पर सामानों की बुकिंग कर देते हैं। रेलवे पुलिस द्वारा पार्सल यान में अवैध सामानों की जाती है की कार्रवाई कई बार की जा चुकी है। उसके बाद भी पार्सल कार्यालय में सामानों की जांच नहीं होती है। पार्सल आफिस के कर्मचारी केवल बुकिंग की रसीद काटते हैं।


