Top
Begin typing your search above and press return to search.

कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, 1 गंभीर

अम्बिकापुर ! शुक्रवार की देर रात रायगढ़-बतौली मार्ग पर ग्राम झेराडीह के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, 1 गंभीर
X

रायगढ़-बतौली मार्ग पर हादसा
अम्बिकापुर ! शुक्रवार की देर रात रायगढ़-बतौली मार्ग पर ग्राम झेराडीह के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर स्थिति में एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर दाखिल किया गया है।
जानकारी के अनुसार विश्रामपुर चोपड़ा कॉलोनी निवासी हीरालाल का 36 वर्षीय पुत्र राजू शुक्रवार की शाम घर से कार निकालकर बिना बताये ही अपने दोस्त देव सिंह पिता धीरेंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष के ससुराल बतौली क्षेत्र के ग्राम तराजू चला गया था। बताया जा रहा है कि देव सिंह की पत्नी अपने मायके में ही थी। वाहन में चोपड़ा कॉलोनी निवासी भरतदास उम्र 55 वर्ष व उसकी पत्नी कुंजारो बाई भी मौजूद थी। देव सिंह के ससुराल पहुंचकर कुछ देर सभी लोग वहां रूके। देव सिंह अपनी पत्नी को लेने के लिये गया था, परंतु रात हो जाने की वजह से पत्नी उनके साथ नहीं आई। देर रात कार में सवार सभी लोग वापस विश्रामपुर के लिये निकले थे। झेराडीह के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गये। इस दुर्घटना में राजू व कुंजारो बाई की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर हालत में देव सिंह व भरत दास को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां देव सिंह ने दम तोड़ दिया। भरतदास की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it