Top
Begin typing your search above and press return to search.

सड़कों पर व्यापारियों का कब्जा, कार्रवाई

निगम क्षेत्र में सड़कों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों पर दूसरे दिन जब्ती की कार्रवाई की गई। दर्जन भर दूकानों से दीवान, चौकी, सोफा सेट, तराजू सहित कई सामानों की जब्ती कार्रवाई की गई।

सड़कों पर व्यापारियों का कब्जा, कार्रवाई
X

दीवान, चौकी, सोफा सेट व तराजू सहित कई सामान जब्त

रायगढ़ ! निगम क्षेत्र में सडक़ों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों पर दूसरे दिन जब्ती की कार्रवाई की गई। दर्जन भर दूकानों से दीवान, चौकी, सोफा सेट, तराजू सहित कई सामानों की जब्ती कार्रवाई की गई।
निगम आयुक्त विनोद पाण्डेय के निर्देशानुसार सडक़ किनारे अतिक्रमण करने वालों के पर कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। पहले दिन समझाइश देकर दुकानदारों व ठेला संचालकों को छोड़ दिया गया था, समझाइश के बाद भी अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों पर मंगलवार को जब्ती कार्रवाई की गई। दोपहर 12 बजे के बाद निगम अतिक्रमण निवारण दस्ता की कार्रवाई शुरू हुई। सबसे जिला अस्पताल के सामने फूटपाथ पर दूकान लगाने वालों के सेड को निकाला गया। इस दौरान निगम अमला द्वारा त्रिपाल व बांस भी जब्त किया गया। इसके बाद केलो नदी हेमू कालानी चौक स्थित सडक़ किनारे फूल व पौधे बेचने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 15 फूल व पौधे जब्त किया गया। इसके बाद हेमू कालोनी के आगे फूटपाथ पर फर्नीचर बेचने वालों पर कार्रवाई की गई। यहां से एक चौकी, एक दीवान, एक सोफ सेट जब्ती की कार्रवाई की गई। इसके बाद चक्रधर नगर स्थित गार्डन के किनारे ठेला गोपचे में दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई की गई। कुछ दुकान बंद थे, जिसका शेड को निकाला गया। इसी तरह गार्डन के किनारे कपड़ा सिलाई मशीन लगाने वालों को हटवाया गया। इसके बाद अमला जेसीबी लेकर रेलवे क्रासिंग के उस पार स्थित मटन मार्केट पहुंचा। यहां आबंटित दुकान से शेड निकाल कर सडक़ पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण करने वालों के शेड निकलवाया गया। इसी तरह एक अन्य अतिक्रमण करने वाले ठेला संचालक से तराजू जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक जनसंपर्क अधिकारी लक्ष्मी नारायण विष्वकर्मा, अतिक्रमण निवारण प्रभारी दिलीप महापात्रे, ललीत दूबे, प्रदीप पटेल, हृदयराम पटेल, तारकेष्वर राव, प्रमोद साहू उपस्थित थे।

रोज होगी कार्रवाई

आयुक्त श्री पाण्डेय के निर्देशन में सडक़ पर अतिक्रमण करने वालों पर जब्ती व जुर्माने की कार्रवाई हर रोज होगी। आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होती है। सडक़ पर अतिक्रमण को पूरी तरह हटाया जाएगा। इसके लिए अतिक्रमण निवारण दस्ता द्वारा हर रोज कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it