Top
Begin typing your search above and press return to search.

राफेल दस्तावेज मामले में देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़: मायावती

मायावती ने कहा कि देश में यह कैसी चौकीदारी है की राफेल मामले से संबंधित दस्तावेज ही चोरी हो गये है, मोदी सरकार को देश से मांगनी चाहिए मांफी

राफेल दस्तावेज मामले में देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़: मायावती
X

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले राफेल का मुद्दा एक बार फिर गरमाने लगा है। इसी को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "केंद्र ने सर्वोच्च अदालत में अत्यंत चौंकाने वाला रहस्य का खुलासा किया कि राफेल विमान खरीद से संबंधित अहम व गुप्त दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए हैं। सत्यानाश! मोदी सरकार द्वारा देश की यह कैसी चौकीदारी? क्या देशहित व देश की सुरक्षा वाकई मजबूत हाथों में है? सोचना पड़ेगा।"





गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय में सरकार ने कहा कि रक्षा मंत्रालय से दस्तावेज चोरी हो गए हैं। अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने सर्वोच्च अदालत में कहा कि रक्षा मंत्रालय से दस्तावेज किसी कर्मचारी द्वारा चुराए गए हैं। इसकी जांच चल रही है।

यह बेहद संवेदनशील मामला है। इसके बाद से विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रेसवार्ता कर सरकार पर निशाना साधा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it