मिलावटखोरो प्रदेश छोड़ो : कमलनाथ
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य में 'मिलावटखोरो प्रदेश छोड़ो' का नारा बुलंंद करें

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य में 'मिलावटखोरो प्रदेश छोड़ो' का नारा बुलंंद करें।
कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की आज वर्षगांठ है। आज देखने में आ रहा है कि थोड़े से स्वार्थ व मुनाफ़े के लिये किस प्रकार मिलावटखोर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़हर बेचकर उन्हें मौत के आग़ोश में धकेल रहे है।
अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की आज वर्षगाँठ है।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 9, 2019
आज देखने में आ रहा है कि थोड़े से स्वार्थ व मुनाफ़े के लिये किस प्रकार मिलावटखोर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है,ज़हर बेचकर उन्हें मौत के आग़ोश में धकेल रहे है।
1/2
उन्होंने कहा कि आज वक़्त आ गया है कि हम सब मिलकर मिलावटमुक्त प्रदेश का संकल्प लेते हुए नारा दें, बहुत हो गया अब 'मिलावटखोरो प्रदेश छोड़ो'।


