Top
Begin typing your search above and press return to search.

प्रश्नपत्र में पूछा क्रांतिकारी आतंकवादियों पर सवाल, शिवराज ने की जांच की मांग

उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में तुरंत ही ऐसे गैर जिम्मेदार लोगाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रश्नपत्र में पूछा क्रांतिकारी आतंकवादियों पर सवाल, शिवराज ने की जांच की मांग
X

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के जीवाजी विश्वविद्यालय की एक परीक्षा में 'क्रांतिकारी आतंकवादियों' पर सवाल पूछे जाने के मामले में सख्त आपत्ति उठाते हुए आज कहा कि इस मामले में गैरजिम्मेदार लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से जीवाजी विश्वविद्यालय के एम ए (थर्ड सेमेस्टर) में पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र की प्रति पोस्ट की है। इसमें एक प्रश्न पूछा गया है, जिसमें 'क्रांतिकारी आतंकवादियों' के कार्यकलाप का वर्णन पूछा गया है। इसके साथ ही उग्रवादी और क्रांतिकारी आतंकवादियों में अंतर भी पूछा गया है।

श्री चौहान ने अपने ट्वीट में इसे शर्मनाक और दुखदायी बताते हुए कहा कि जिनके बलिदान के कारण हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं, उन्हें कोई कैसे आतंकवादी कह सकता है। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में तुरंत ही ऐसे गैर जिम्मेदार लोगाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it