Top
Begin typing your search above and press return to search.

रीवा राजघराने के पुष्पराज भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश मेंं दल बदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रीवा राजघराने से नाता रखने वाले और कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली

रीवा राजघराने के पुष्पराज भाजपा में शामिल
X

भोपाल। मध्य प्रदेश मेंं दल बदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रीवा राजघराने से नाता रखने वाले और कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं डिंडोरी नगरपरिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी नेतृत्व के मौजूदगी में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री और रीवा राजघराने के पुष्पराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी भी भाजपा में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह और वरिष्ठ पत्रकार श्री मधुकर द्विवेदी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

इसी तरह मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में डिंडोरी नगरपरिषद अध्यक्ष सुनीता सारस कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it