Top
Begin typing your search above and press return to search.

फगवाड़ा-नवांशहर-दोआबा रेलखंड पर ट्रेन सेवा फिर शुरू, यात्रियों को राहत

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल ने रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फगवाड़ा-नवांशहर-दोआबा-राहों-जैजों दोआबा रेलखंड पर ट्रेन सेवा पुनः बहाल करने का निर्णय लिया है

फगवाड़ा-नवांशहर-दोआबा रेलखंड पर ट्रेन सेवा फिर शुरू, यात्रियों को राहत
X

74954 और 74951 ट्रेनें नई समय-सारिणी के साथ 18 अप्रैल से चलेंगी

  • सप्ताह में पाँच दिन चलेगी सेवा, गुरुवार और रविवार को नहीं होगी संचालन

जैतो। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल ने रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फगवाड़ा-नवांशहर-दोआबा-राहों-जैजों दोआबा रेलखंड पर ट्रेन सेवा पुनः बहाल करने का निर्णय लिया है।

फिरोजपुर मंडल ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 18 अप्रैल से ट्रेन संख्या 74954 और 74951 संशोधित समय-सारिणी के अनुसार चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन (गुरुवार और रविवार को छोड़कर) संचालित की जाएगी। जिसकी समय-सारिणी इस प्रकार है:ट्रेन संख्या 74954 फगवाड़ा से प्रातः 10:20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 13:20 बजे जैजों दोआबा पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 74951 जैजों दोआबा से दोपहर 13:45 बजे चलकर सायं 17:00 बजे फगवाड़ा पहुंचेगी।

इसमें कहा गया है कि मार्ग में ये रेलगाड़ियां कुलथम अब्दुला शाह, भम्भेवा, मालुपोता, बंगा, खटकड़ झंडा जी, करिहा, नवां शहर दोआबा, राहों, नवां शहर दोआबा, गढ़शंकर, सतनौर बडेसरों, सैला खुर्द और महिंगरवाल दोआबा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it