Top
Begin typing your search above and press return to search.

तरुण चुघ ने दोहराया पीएम मोदी का संदेश, कहा-पंजाब की पहचान लस्सी है, नशा नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड के बाद विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं

तरुण चुघ ने दोहराया पीएम मोदी का संदेश, कहा-पंजाब की पहचान लस्सी है, नशा नहीं
X

अमृतसर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड के बाद विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब की फेमस लस्सी पी और कहा कि पंजाब की असली पहचान नशे से नहीं, बल्कि दूध, दही, घी और लस्सी जैसी पारंपरिक खाद्य संस्कृति से ही है।

अमृतसर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि उन्होंने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की 'मन की बात' सुनी। उन्होंने कहा कि पंजाब की असली पहचान नशे से नहीं, बल्कि दूध, दही, घी और लस्सी जैसी पारंपरिक खाद्य संस्कृति से है। इसलिए भाजपा का अभियान युवाओं को नशे से दूर कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब के गांवों और शहरों में यह अभियान लगातार चल रहा है। इस मुहिम में प्रदेश के कई प्रसिद्ध खिलाड़ी, कलाकार और अन्य जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं। वे युवाओं को समझा रहे हैं कि नशा जीवन को बर्बाद करता है, जबकि स्वस्थ खानपान और सकारात्मक सोच उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकती है।

वहीं, 'मन की बात' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के प्रसिद्ध हापुस आम की सराहना किए जाने पर शिवसेना के प्रवक्ता राजू वाघमारे ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह महाराष्ट्र के हापुस आम का जिक्र किया, उससे पूरे राज्य का सम्मान बढ़ा है।

राजू वाघमारे ने कहा कि हापुस आम सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया में अपनी खास पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री किसी स्थानीय उत्पाद की तारीफ करते हैं तो उससे उस क्षेत्र के किसानों और उत्पादकों का मनोबल बढ़ता है। उनके अनुसार, कोकण क्षेत्र के किसान वर्षों की मेहनत से इस आम को तैयार करते हैं और आज यह दुनिया के कई देशों में निर्यात किया जाता है।

उन्होंने कहा कि आम को फलों का राजा कहा जाता है और प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में इसका उल्लेख करके महाराष्ट्र की शान को और ऊंचा किया है। वाघमारे ने कहा कि हापुस आम की लोकप्रियता पहले से ही दुनिया भर में है, लेकिन प्रधानमंत्री के शब्दों ने इसे नई पहचान और सम्मान दिया है।

वाघमारे ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने 'मन की बात' के माध्यम से महाराष्ट्र के इस प्रसिद्ध फल को एक बार फिर पूरे देश में चर्चा का विषय बना दिया है। उनके अनुसार, यह न सिर्फ किसानों बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए गर्व का विषय है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it