Top
Begin typing your search above and press return to search.

सिसोदिया बोले – पंजाबियों के सहयोग से जीती जाएगी नशे के खिलाफ जंग

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए जारी “नशे के खिलाफ युद्ध” अभियान के तहत शुक्रवार को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के सिल्वर जुबली कन्वेंशन हॉल में माझा ज़ोन के सभी जिला और ब्लॉक समन्वयकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

सिसोदिया बोले – पंजाबियों के सहयोग से जीती जाएगी नशे के खिलाफ जंग
X

नशा मुक्त पंजाब का सपना, ‘आप’ ने छेड़ा ऐतिहासिक जन आंदोलन

  • 38 हजार एफआईआर, 54 हजार तस्कर गिरफ्तार – सरकार का बड़ा दावा
  • ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति पर मान सरकार, तस्करों की संपत्तियां भी कुर्क
  • वॉलंटियर्स घर-घर करेंगे जागरूकता, गाँवों में बनेगी डिफेंस कमेटी

अमृतसर। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए जारी “नशे के खिलाफ युद्ध” अभियान के तहत शुक्रवार को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के सिल्वर जुबली कन्वेंशन हॉल में माझा ज़ोन के सभी जिला और ब्लॉक समन्वयकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, परिवहन और जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, नशा मुक्ति मोर्चा की माझा ज़ोन समन्वयक सोनिया मान, माझा के सभी जिलों के विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

वरिष्ठ 'आप' नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब नशे के खिलाफ एक सुनियोजित और बहुआयामी लड़ाई लड़ रहा है, जिसकी मिसाल दुनिया में कम ही मिलती है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक जन आंदोलन बताते हुए कहा, “कोई भी अभियान जनभागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकता। हमारे वॉलंटियर्स इस मुहिम के अग्रिम योद्धा हैं। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का नशा मुक्त पंजाब का सपना बिना किसी समझौते के पूरा किया जाएगा।”

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि एक मार्च, 2025 को अभियान शुरू होने के बाद से प्रदेश भर में कुल 38,119 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। 54,190 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी में 2,384 किलो हेरोइन, 715 किलो अफीम, 303 क्विंटल चूरा पोस्त, 36 किलो आइस और 17 करोड़ रूपये की ड्रग मनी शामिल है।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट किया कि मान सरकार नशे के सौदागरों के खिलाफ 'ज़ीरो टॉलरेंस' की नीति अपना रही है। बड़े तस्करों को जेल भेजने के साथ-साथ उनकी संपत्तियां भी कुर्क की जा रही हैं। साथ ही, नशे की दलदल में फंसे युवाओं के उपचार और पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

माझा ज़ोन समन्वयक सोनिया मान ने समन्वयकों को निर्देश दिए कि वे हर गाँव में विलेज डिफेंस कमेटियों के साथ बैठकें करें। उन्होंने घोषणा की कि अगले सप्ताह से वॉलंटियर्स घर-घर जाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।

कार्यक्रम में अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह और पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई का विवरण साझा किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it