Top
Begin typing your search above and press return to search.

जालंधर में बीएसएफ चौक के पास स्कूटी में विस्फोट के बाद लगी आग, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के जालंधर में बीएसएफ चौक के पास मंगलवार की शाम को एक्टिवा स्कूटी में विस्फोट होने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि इसके बाद एक्टिवा में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जालंधर में बीएसएफ चौक के पास स्कूटी में विस्फोट के बाद लगी आग, जांच में जुटी पुलिस
X

जालंधर। पंजाब के जालंधर में बीएसएफ चौक के पास मंगलवार की शाम को एक्टिवा स्कूटी में विस्फोट होने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि इसके बाद एक्टिवा में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, एक्टिवा पर सवार दो लोग पुलिस के पास मौजूद हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया। फिलहाल, धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया, ''रात करीब 8 बजे हमारी पेट्रोलिंग टीम मौके पर मौजूद थी। उसी दौरान गेट के पास खड़ी एक एक्टिवा में अचानक आग लग गई। जिस युवक के पास यह एक्टिवा थी, वह फिलहाल हमारे साथ है और जांच में सहयोग कर रहा है।''

इस घटना को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वरिंग ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि बीएसएफ मुख्यालय के पास इस तरह का धमाका बेहद चिंताजनक है और यह कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है और इस तरह की घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं। वरिंग ने आरोप लगाया कि राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही सुरक्षा के मुद्दे पर ध्यान देने में विफल रही हैं। लोगों को सुरक्षा चाहिए, न कि राजनीतिक दिखावा।

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि जालंधर में हुआ विस्फोट बेहद चिंताजनक है। इस तरह की घटनाएं सुरक्षा और सतर्कता में गंभीर कमियों की ओर इशारा करती हैं। सरकार को घटना घटने के बाद प्रतिक्रिया देने के बजाय, लोगों की सुरक्षा और जनता का विश्वास बहाल करने के लिए सक्रिय और ठोस कदम उठाने चाहिए।

वहीं, पंजाब भाजपा के महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के पास हुआ विस्फोट पंजाब में चरमराती कानून व्यवस्था की भयावह याद दिलाता है। भीड़भाड़ वाले इलाके में डिलीवरी स्कूटी का विस्फोट दिखाता है कि सार्वजनिक स्थान कितने खतरनाक रूप से असुरक्षित हो गए हैं। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। शासन को दिखावे और नाटक से नहीं बदला जा सकता। पंजाब इस विफलता को बर्दाश्त नहीं कर सकता। लोगों को सुरक्षा चाहिए, बहाने नहीं।''


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it