Top
Begin typing your search above and press return to search.

पंजाब: बाइक सवार दो युवकों के बैग से मिले दो हथगोले

पंजाब के अमृतसर जिले में राजासांसी क्षेत्र के हरसाछीना गांव के पास आज अजनाला से अमृतसर की अोर आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों के बैग से दो हथगोले मिले

पंजाब: बाइक सवार दो युवकों के बैग से मिले दो हथगोले
X

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले में राजासांसी क्षेत्र के हरसाछीना गांव के पास आज अजनाला से अमृतसर की अोर आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों के बैग से दो हथगोले मिले।

पुलिस अधीक्षक (जांच)हरपाल सिंह रंधावा ने आज यहां इसकी पुष्टि करते हुये बताया कि गश्त लगा रही पुलिस ने इन्हें नाके पर रोकने की कोशिश की तो पुलिस ने उनके हाथ से बैग झपट लिया लेकिन युवक भाग गये।

उन्होंने बैग की तलाशी ली तो उसमें दो हथगोले मिले।

पुलिस ने इन दोनों को पकड़ने के लिये सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

ज्ञातव्य है कि पिछले साल इसी क्षेत्र में निरंकारी सत्संग पर हमला हुआ था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it