Top
Begin typing your search above and press return to search.

पंजाब के मुख्यमंत्री ने 5 साल की टिकटॉक स्टार नूर से की मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को नूर के नाम से प्रसिद्ध बाल कलाकार टिकटॉक स्टार नूरप्रीत कौर और उसकी बहन जशनप्रीत कौर के साथ मुलाकात की

पंजाब के मुख्यमंत्री ने 5 साल की टिकटॉक स्टार नूर से की मुलाकात
X

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को नूर के नाम से प्रसिद्ध बाल कलाकार टिकटॉक स्टार नूरप्रीत कौर और उसकी बहन जशनप्रीत कौर के साथ मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाए दीं। यहां अपने सरकारी निवास पर दोनों के साथ हंसी-मजाक वाली बातें करते हुए मुख्यमंत्री ने दोनों लड़कियों को मिठाई भी भेंट की।

पटियाला की सांसद परनीत कौर ने भी नूर और उसकी बहन से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कोरोनावायरस के प्रकोप के बाद लागू किए गए राष्ट्रव्यापी बंद के बाद पांच वर्षीय बच्ची टिकटॉक ऐप पर काफी विख्यात हो गई थी।

वीडियो में पटके में दिखता लड़का नूर वास्तव में मोगा जिले के गांव भिंडर कलां की लड़की है। नूर की शानदार अदाकारी के कारण उसके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं और नूर लाखों लोगों के दिलों की धड़कन हैं। उसे हंसी-मजाक के अंदाज से सामाजिक संदेश देने के तौर पर जाना जाता है।

दोनों बहनों के साथ उनके पैतृक गांव से सुखदीप सिंह और वरनदीप सिंह भी उपस्थित थे। यह दोनों नौजवान नूर की वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर अपलोड करते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it