Top
Begin typing your search above and press return to search.

पंजाब : डेरा बाबा नानक में दुर्घटना, 2 लोगों की मौत के बाद हिंसा

  पंजाब के डेरा बाबा नानक कस्बे में मंगलवार को एक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने कम से कम चार वाहनों और शराब के एक ठेके में आग लगा दी।

पंजाब : डेरा बाबा नानक में दुर्घटना, 2 लोगों की मौत के बाद हिंसा
X

चंडीगढ़। पंजाब के डेरा बाबा नानक कस्बे में मंगलवार को एक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने कम से कम चार वाहनों और शराब के एक ठेके में आग लगा दी। अमृतसर से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित कस्बे में एक स्कूटर पर सवार दो लोगों को तेज गति से आ रहे एक पिक-अप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला वाहन एक शराब ठेकेदार का था। टक्कर लगने के बाद दोनों स्कूटर सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों के परिजनों ने शराब के ठेकेदार पर युवकों की हत्या करने का आरोप लगाया।बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने संवाददाताओं से कहा, "हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।"

हिंसा फैलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन भीड़ तब तक गाड़ियों और शराब की दुकान में आग लगा चुकी थी।दमकल विभाग की एक गाड़ी को भी घटनास्थल भेजा गया।चंडीगढ़ से लगभग 255 किलोमीटर दूर स्थित डेरा बाबा नानक पाकिस्तानी सीमा के नजदीक स्थित है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it