Begin typing your search above and press return to search.
पुलकित सम्राट ने साझा की 'तैश' में अपने लुक की तस्वीर
ऐसा लगता है कि अभिनेता पुलकित सम्राट बिजॉय नांबियार की फिल्म 'तैश' में अपने किरदार के लिए अभिनेता पुलकित सम्राट काफी मेहनत कर रहे हैं।

मुंबई । ऐसा लगता है कि अभिनेता पुलकित सम्राट बिजॉय नांबियार की फिल्म 'तैश' में अपने किरदार के लिए अभिनेता पुलकित सम्राट काफी मेहनत कर रहे हैं। पुलकित ने शनिवार को ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह ऐब्स और मसल्स को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।
इसके कैप्शन में पुलकित ने लिखा, "सैटरडे वाइब्स चलो ये करते हैं..'तैश' बीटीएस..सुपर टैलेंटेड और सुपर डिमेंटेड (पागल) विराफ पटेल द्वारा ली गई तस्वीर।"
नांबियार की अगली थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'तैश' में अमित साध, हर्षवर्धन राणे, सौरभ सचदेवा और सलोनी बत्रा भी हैं। फिल्म के किरदारों ने हाल ही में लंदन में इसकी शूटिंग पूरी की और अब वे जल्द ही मुंबई में शूटिंग की शुरुआत करने वाले हैं।
Next Story


