Top
Begin typing your search above and press return to search.

जनसूचना अधिकार अधिनियम की उड़ा रहे धज्जियां

गिरसानाला । नकल शाखा कानूनगो कार्यालय बिलाईगढ़ में नकल आवेदन को समय सीमा के अंदर जानकारी नही दिया जा रहा है कर्मचारी मनमाना कार्य कर रहे है

जनसूचना अधिकार अधिनियम की उड़ा रहे धज्जियां
X

गिरसानाला । नकल शाखा कानूनगो कार्यालय बिलाईगढ़ में नकल आवेदन को समय सीमा के अंदर जानकारी नही दिया जा रहा है कर्मचारी मनमाना कार्य कर रहे है आम जनता नकल शाखा कानूनगो कार्यालय का चक्कर आवेदक काट रहे है तो वही उप तहसील भटगांव में जनसूचना के अधिकार अधिनियम के तहत वांच्छित जानकारी के लिए आवेदन लगाया जाता है जिसमें आवेदक को आवेदन पर ही नकल के लिए भू-अभिलेखागार में प्राप्त करे लिखकर आवेदक की आवेदन नही लिया गया। कर्मचारियों के मनमाना रवैये के कारण क्षेत्र के आम जनता नकल लेने के लिए बिलाईगढ़ का चक्कर काटने को मजबूर है।
राजस्व विभाग के नकल शाखा पुरी तरह से नौकरशाही तंत्र कायम हो गया है जिससे आम क्षेत्रवासी को कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर है जहां नकल शाखा में नकल के लिए आवेदन आवेदक द्वारा एक निर्धारित शुल्क पटाने के बाद एक निश्चित अवधि में जानकारी प्रदान करने की तिथि निर्धारित पर आवेदक उपस्थित होता है पर उस निर्धारित तिथि में जानकारी नही मिलने पर आवेदक पुन: अगले तिथि में आता है पर भी जानकारी नही मिल पाता है। जिससे नकल शाखा कानूनगो कार्यालय में बार-बार आना-जाना पड़ता है और आने-जाने में आर्थिक क्षति, शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशानी आवेदक को उठाना पड़ रहा है। कर्मचारी के मनमाना पूर्वक कार्य करने से लोग परेशान हो रहे है और कही कोई उच्च अधिकारी का प्रभाव इन कर्मचारीयों के ऊपर है ऐसा नही लग रहा है जिसके कारण कार्यालय का चक्कर आवेदक को लगवा रहे है। जहां विश्वामित्र सिंह ने आवश्यकतानुरूप अपने जमीन से संबंधित जानकारी के लिए आवेदन नकल शाखा में आवेदन दिनांक 03/12/2016 को आवेदन किया गया जिसमें निर्धारित शुल्क 50 रूपये पटाया गा और जानकारी प्रदान करने के लिए नियत तिथि 12/12/2016 को दिया गया था पर आज तक जानकारी आवेदक को नही दिया गया। आवेदक के द्वारा कई बार बिलाईगढ़ का चक्कर काट चुका है । आवेदक भटगांव निवासी होने के कारण बिलाईगढ़ आने जाने मे आर्थिक क्षति, शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशानी उठाना पड़ रहा है और आज तक जानकारी नही मिल पाया है इसी तरह राजेन्द्र प्रधान ने भी नकल शाखा में आवेदन अपनी जमीन से संबंधित जानकारी के लिए आवेदन लगाया है और आज तक जानकारी नही दिया जा सका इसी तरह नकल के लिए 20/01/2017 को लगाया गया था।
आवेदक नकल शाखा का चक्कर काटते रहे है। जानकारियां नही दिया जा रहे है जहां नकल सात दिनों के अन्दर आवेदक को दिया जाना रहता है पर महिनों तक जानकारी नही दिया जा रहा है और आवेदन पर जानकारी नही मिलने पर आवेदक के द्वारा राजेेन्द्र प्रधान उप तहसील में जनसूचना के अधिकार अधिनियम के तहत वांच्छित जानकारी के लिए आवेदन लगाया गया जहां एक आवेदक राजेन्द्र प्रधान के आवेदन पर आवेदक को फिर नकल, भूईया शाखा से प्राप्त करे, चाही गई नकल बिलाईगढ़ अभिलेखागार से प्राप्त करें नायब तहसीलदार उप तहसील भटगांव का सिल लगा है। अब आवेदक कहा जाये अब शिकायत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ तथा जिला कलेक्टर जनदर्शन में गुहार लगाने की बात कही है जहां जनसूचना के अधिकार अधिनियम आम जनता के लिए तथा शासन प्रशासन में पारदर्शिता बनावे रखने के लिए यह अधिनियम बना है पर इस अधिनियम को महत्व नही दिया जा रहा है। जनसूचना के अधिकार अधिनियम 2005 जो आम लोगों के हित व शासन-प्रशासन की पारदर्शिता बनाये रखने में कितना कारगर साबित हो रहा है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। इस संबंध में श्यामसुन्दर पटेल नकल शाखा बिलाईगढ़ ने बताया मैं आवेदन कानूनगो शाख में भेज देता हूं जानकारी नही दिया जाता तो मैं आवेदक को जानकारी कैसे दूं।
आवेदक को भेज दो मैं जानकारी के लिए लिख कर दे रहा हूं जानकारी मिल जायेगा।
- शंकरलाल सिन्हा
नायब तहसीलदार उपतहसील, भटगांव
आवेदन लेगा मै बोल देता हूं नायब तहसीलदार को।
- अनूपम तिवारी
एसडीएम, बिलाईगढ़
संवाददाता ने पूछा तो कलेक्टर द्वारा उंची आवाज में बोला गया तुमको एक बार में समझ नही आता क्या। इससे व्यतित होता है कि कलेक्टर मिडिया को दबाना चाहते है।
‘अपील करो और आगे ’
- डॉ. बसवा राजू एस.
कलेक्टर. बलौदाबाजार-भाटापारा


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it