Begin typing your search above and press return to search.
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में हुई जनसुनवाई
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में भी आज जनसुनवाई हुई, जिसमें अतरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत शाखा वी के माहेश्वरी ने जन-सुनवाई में पहुँचे सभी फरियादियों की एक-एक कर समस्याएं सुनीं

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में भी आज जनसुनवाई हुई, जिसमें अतरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत शाखा वी के माहेश्वरी ने जन-सुनवाई में पहुँचे सभी फरियादियों की एक-एक कर समस्याएं सुनीं।
साथ ही संबंधित पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों से टेलीफोन से चर्चा कर इन समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
श्री माहेश्वरी ने जन- सुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों को निराकृत करने के लिए संबंधित पुलिस अधीक्षकों को लिखित में भी निर्देश जारी किए हैं। इस बार की जन सुनवाई में हरदा, विदिशा, अशोक नगर और भोपाल जिले के फरियादी पहुंचे थे।
अधिकांश फरियादी धोखाधड़ी एवं पारिवारिक विवाद संबंधी समस्याओं का समाधान कराने आए थे।
Next Story


