Top
Begin typing your search above and press return to search.

संस्थागत प्रसव नहीं कराने पर रूकेगा वेतन

जांजगीर ! गृह प्रसव में रोक लगाने हेतु उप स्वास्थ्य केन्द्रवार पदस्थ एएनएम को गर्भवती माताओं के पंजीयन के अनुसार क्षेत्रवार लक्ष्य पूरा करें।

संस्थागत प्रसव नहीं कराने पर रूकेगा वेतन
X

संस्था प्रभारी, एएनएम व नर्सों पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर ने की मातृत्व व शिशु स्वास्थ्य सूचकांकों की समीक्षा

जांजगीर ! गृह प्रसव में रोक लगाने हेतु उप स्वास्थ्य केन्द्रवार पदस्थ एएनएम को गर्भवती माताओं के पंजीयन के अनुसार क्षेत्रवार लक्ष्य पूरा करें। ताकि अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव हो सके। लक्ष्य अनुसार काम नहीं करने वाली एएनएम पर सख्त कार्रवाईकी जाएगी। ऐसे स्वास्थ्य केन्द जहां शासकीय भवन निर्मित होने के बावजूद शासन के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार संस्थागत प्रसव नहीं कराया जा रहा है, वहां की एएनएम का वेतन एवं 1 वेतन वृद्वि रोकने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ संबंधित संस्था प्रभारी एवं स्टाफ नर्स का वेतन एवं 1 वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाए।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने डॉ. एस. भारतीदास ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी 16 सूचकांकों की समीक्षा के दौरान आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जन्म के समय बच्चों का वजन 2.5 किलो ग्राम (ढाई किलोग्राम) से कम न हो, इसके लिये गर्भवती महिलाओं के उचित आहार और पोषण पर विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए मितानिन एएनसी जांच के समय गर्भवती महिला की स्थिति के अनुसार उन्हें पोषण एवं गर्भावस्था के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्रदान करें और उनकी निगरानी रखे। उन्होनें ने नवजात शिशु को स्तनपान एक घण्टे के भीतर कराने और प्रसव होने के बाद 48 घण्टे तक प्रसुता को अनिवार्य रूप से अस्पताल में रखने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि गर्भावस्था के जटिल प्रकरणों की लाईन लिस्टिंग कर उन पर निगरानी रखे और प्रसव पूर्व उचित व्यवस्था करें। सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी गर्भवती महिलाओं की प्रसव जटिलता की जांच कर उपचार सुनिश्चित करें और जिन प्रकरणों को रिफर किया जाता है, उनकी सूची हर माह जिला मुख्यालय में प्रेषित करें। गर्भवती माताओं को आईएफए टेबलेट वितरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने विकासखण्ड सक्ती, जैजैपुर, नवागढ़ एवं मालखरौदा में एएनसी पंजीकृत शत्प्रतिशत गर्भवती माताओं को आईएफए टेबलेट वितरित कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में विकासखण्ड अकलतरा, जैजैपुर एवं पामगढ़ में गर्भवती माताओं के एएनसी पंजीयन के विरूद्व फस्र्ट टाईमेस्टर रजिस्ट्रेशन पंजीयन बढ़ाने और जानकारी संकलित कर कम्प्यूटर में शत्-प्रतिशत इंद्राज करने के निर्देश दिए गए। विकासखण्ड बलौदा, सक्ती एवं जैजैपुऱ में गर्भवती माताओं का 90 प्रतिशत से ऊपर एएनसी पंजीयन करने हेतु निर्देशित किया गया। जहां ई-महतारी रजिस्टर भरे होने के बाद ऑन लाईन एन्ट्री कम है, वहां की एएनएम पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुये वेतन और वेतन वृद्वि रोकने की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.व्ही.जयप्रकाश, डीपीएम गिरीश कुर्रे, सिविल सर्जन बीएल चंदेल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी और संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it