Top
Begin typing your search above and press return to search.

प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में बिजली दर घटाने की मांग को ठहराया उचित

प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की तरफ से राज्य सरकार से किसानों तथा आम नागरिकों के हितों के मद्देनजर बिजली दर कम करने की मांग काे सही ठहराया है।

प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में बिजली दर घटाने की मांग को ठहराया उचित
X

नयी दिल्ली । कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की तरफ से राज्य सरकार से किसानों तथा आम नागरिकों के हितों के मद्देनजर बिजली दर कम करने की मांग काे सही ठहराया है।

श्रीमती गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, “जनता कहती है- उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें कम्पनियों के फायदे के लिए बढ़ाई गयी हैं। उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की तरफ से घरेलू फिक्स्ड चार्ज तथा कमर्शियल न्यूनतम चार्ज ख़त्म करने और किसानों के लिए बिजली दरों में कमी किए जाने की मांग एकदम जायज है। राज्य सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष तथा राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं की तरफ से अपनी आपत्तियां और जनहित के प्रस्ताव को विद्युत नियामक आयोग अध्यक्ष को सौंपा है और उपभोक्ता हित में उनसे बिजली दरों को कम करने का आग्रह किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it