प्रियंका गाँधी कल मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल 12 जून को मध्यप्रदेश के जबलपुर प्रवास पर रहेंगी

भोपाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल 12 जून को मध्यप्रदेश के जबलपुर प्रवास पर रहेंगी। वे वहां नर्मदा पूजन और एक जनसभा को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती वाड्रा कल सुबह साढ़े दस बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वे 10.40 बजे वहां से जबलपुर के ग्वारीघाट जायेंगी और वहां सुबह 10.50 बजे मां नर्मदा का पूजन करेंगी।
श्रीमती वाड्रा पूर्वान्ह सवा ग्यारह बजे जबलपुर के शहीद स्मारक के लिए प्रस्थान करेंगी और पूर्वान्ह 11.25 बजे शहीद स्मारक पहुंचकर वहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।
श्रीमती वाड्रा दोपहर 01.25 बजे शहीद स्मारक से रवाना होगी और दोपहर डेढ बजे ग्वारीघाट स्थित हेलीपेड पहुंचेंगी, जहां से वे दोपहर 1.35 बजे जबलपुर एयरपोर्ट जायेंगी और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होगी।


