उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम कर रहे हैं मनमानी :प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने आरोप लगाया है कि उत्तेर प्रदेश की योगी सरकार अपराध रोकने में नाकामयाब

नयी दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने आरोप लगाया है कि उत्तेर प्रदेश की योगी सरकार अपराध रोकने में नाकामयाब हो रही है और जिस तरह से वहा आपराधिक वरदातें बढ़ रही उससे लगता है कि राज्य सरकार ने अपराधियो के समक्ष आत्मसमपर्ण कर दिया है।
श्रीमती वाड्रा ने शनिवार को ट्वीट कर कहा,“ पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही।”
पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 29, 2019
क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है? pic.twitter.com/khYP4eZam2
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे साबित होता है कि सरकार उनको रोकने में असफल हो रही है। उन्होंने सवाल किया,“क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?”


