Top
Begin typing your search above and press return to search.

अधमरे किसान की सच्चाई जान प्रियंका गांधी को डिलीट करना पड़ा वीडियो

उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ हर घटना पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उन्नाव की घटना से संबंधित ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए 1 वीडियो को खुद ही डिलीट करना पड़ा

अधमरे किसान की सच्चाई जान प्रियंका गांधी को डिलीट करना पड़ा वीडियो
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ हर घटना पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उन्नाव की घटना से संबंधित ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो को खुद ही डिलीट करना पड़ा। इस वीडियो में पुलिस लाठीचार्ज से एक युवा किसान को अधमरा दिखाया गया था, जबकि हकीकत में वहां लेटा हुआ युवक मौका पाकर भाग निकला।

यूपी पुलिस ने सही व पूरा वीडियो जारी किया तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका को अपना वीडियो हटाना पड़ा। तथ्यों की पड़ताल किए बिना इस कदम ने प्रियंका गांधी की खासी किरकिरी कराई है।

ट्रांसगंगा सिटी की जमीन पर उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की टीम कब्जा लेने पहुंची तो वहां किसानों ने बवाल कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। रविवार को हुए उस वाकये पर सियासत भी गरमा गई और प्रियंका ने एक वीडियो को सरकार पर हमले का आधार बना लिया। इस वीडियो में एक युवक जमीन पर पड़ा हुआ था और पुलिस आंदोलनकारियों को खदेड़ रही थी।

इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया था, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर में किसानों पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उनकी पुलिस का हाल देखिए। उन्नाव में एक किसान लाठियां खाकर अधमरा पड़ा है। उसको और मारा जा रहा है। शर्म से आंखें झुक जानी चाहिए, जो आपके लिए अन्न उगाते हैं, उनके साथ ऐसी निर्दयता?"

हालांकि, यूपी पुलिस द्वारा वीडियो की सच्चाई सामने लाने के कुछ ही देर बाद प्रियंका ने अपना ट्वीट हटा लिया।

इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही दूसरा वीडियो भी वायरल हो गया। इस वीडियो में दिख रहा है कि युवक पुलिस की लाठियों से बचने के लिए जमीन पर पड़ा था और उसने मौका मिलते ही उठकर दौड़ लगा दी। भाजपा नेताओं ने इस वीडियो को वायरल कर सोशल मीडिया पर प्रियंका के ट्वीट पर टिप्पणी शुरू कर दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it