Top
Begin typing your search above and press return to search.

प्रियंका का महिला अपराधों को लेकर योगी सरकार पर हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए योगी सरकार पर कड़ा हमला किया है

प्रियंका का महिला अपराधों को लेकर योगी सरकार पर हमला
X

नयी दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए योगी सरकार पर कड़ा हमला किया है और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से इन वारदातों को रोकने के लिए राज्य सरकार को सख्त कदम उठाने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

श्रीमती वाड्रा ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा, "महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश। उप्र में महिला सुरक्षा के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। लखीमपुर की एक लड़की ऑनलाइन फॉर्म भरने जा रही थी। उसकी बलात्कार कर नृशंस तरीके से हत्या हो गई। यूपी में ऐसा अब रोज हो रहा है। आशा है महिला होने के नाते आप इसकी गंभीरता समझेंगी और संज्ञान में लेंगी।"

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार को लगातार कटघरे में खड़ा कर रही हैं और महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार रोकने में विफल बता रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it