Top
Begin typing your search above and press return to search.

भारत बंद से पूर्व व्यापारियों ने शहर में निकाला मशाल जुलूस

शहर के विभिन्न बाजारों में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कि नोएडा इकाई ने एवं उनके सहयोगी संगठनों ने कल 28 सितंबर को होने वाले भारत बंद से पूर्व मशाल जुलूस निकाला

भारत बंद से पूर्व व्यापारियों ने शहर में निकाला मशाल जुलूस
X

नोएडा। शहर के विभिन्न बाजारों में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कि नोएडा इकाई ने एवं उनके सहयोगी संगठनों ने कल 28 सितंबर को होने वाले भारत बंद से पूर्व मशाल जुलूस निकाला। इस मशाल जुलूस में सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया। मशाल जुलूस के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी, एफडीआई, मंडी शुल्क, सेमपुलिंग, आयकर, ऑनलाइन ट्रेडिंग, की जटिलताओं के संबंध में स्लोगन लिखे हुए थे।

व्यापारी केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ सभी व्यापारियों को एकजुट होने का नारा लगा रहे थे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नोएडा ईकाई के जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल ने बताया कि नोएडा शहर के विभिन्न बाजारों में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सायं काल को एकत्रित होकर मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत मामूरा बाजार में महामंत्री मनोज भाटी के नेतृत्व में, भंगेल बाजार में मनोज गोयल एवं बाबूलाल बंसल, हरौला में चेयरमैन राम अवतार सिंह, अजय मल्होत्रा अध्यक्ष उद्योग मंच,सत्यनारायण गोयल एवं दिनेश महावर, होशियारपुर बाजार में राकेश गुप्ता एवं अभिनंदन भदौरिया, नवनीत गुप्ता, सेक्टर-18 में नरेश कुच्छल, उपाध्यक्ष गुड्डू यादव , उपाध्यक्ष महेंद्र कटारिया व प्रवक्ता चंद्रप्रकाश गौड के नेतृत्व में व्यापारी मशाल जुलूस में शामिल हुए।

जुलूस शांतिपूर्ण निकाला गया। उपाध्यक्ष गुड्डू यादव ने व्यापारियों का आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि हम सभी एकत्रित होकर भारी संख्या में इस नीति का विरोध करे उन्होंने अपनी मांगों से व्यापारियों को अवगत कराया। संगठन के प्रवक्ता चंद्र प्रकाश गौड़ ने बताया कि 28 सितंबर को भारत बंद के दिन सभी व्यापारी भारी संख्या में वी-76 सेक्टर-5 अवतार जनरेटर के कार्यालय पर एकत्रित होंगे। यहां से सभी व्यापारी पैदल चलकर सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर जाएंगे। यहां पर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it