Top
Begin typing your search above and press return to search.

प्रधानमंत्री का सऊदी दौरा: सामरिक साझेदारी परिषद पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिन की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी परिषद से संबंधित महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किये जायेंगे

प्रधानमंत्री का सऊदी दौरा: सामरिक साझेदारी परिषद पर हस्ताक्षर
X

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिन की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी परिषद से संबंधित महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किये जायेंगे

मोदी सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज के निमंत्रण पर आज वहां जायेंगे और मंगलवार तक वहां के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। वह रियाद में फ्यूचर इंवेस्टमेंट इन्सटीट्यूट फोरम के तीसरे सत्र में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान अल सौद के साथ शिष्टमंडल स्तर की बातचीत भी करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि शाहजादे प्रधानमंत्री के सम्मान रात्रि भोज भी देंगे।

श्री मोदी की सऊदी यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे और प्रधानमंत्री निवेश फोरम में भारत के रूख को विभिन्न प्रतिनिधियों के सम्मुख रखेंगे। विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंध सचिव टी एस त्रिमूर्ति ने हाल ही में इस फोरम का महत्व बताते हुए इसे ‘मरूस्थल के डावोस’ की संज्ञा दी थी। इस फोरम में सऊदी अरब को क्षेत्र में निवेश के केन्द्र के रूप में स्थापित करने का ब्लू प्रिंट तैयार किया जायेगा।

सऊदी अरब और भारत के बीच मजबूत संबंधों की आधारशिला प्रधानमंत्री के 2016 के सऊदी दौरे में रखी गयी थी।

श्री मोदी की यात्रा के दौरान नागरिक उड्डयन , रक्षा खरीद, सुरक्षा सहयोग और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की संभावना है।

इस बीच भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमानों को पाकिस्तान द्वारा अपनी वायु सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं देने का मामला अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के समक्ष उठाया है। पाकिस्तान ने एक बार फिर कहा है कि वह श्री मोदी की सऊदी यात्रा के लिए भी उनके विमान को अपनी वायु सीमा से नहीं गुजरने देगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it