Top
Begin typing your search above and press return to search.

प्रधानमंत्री मोदी ने लद्दाख के सांसद के भाषण को सराहा

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में अनुच्छेद-370 के मुद्दे पर लद्दाख के सांसद जम्यांग त्सरिंग नामग्याल के भाषण की सराहना की

प्रधानमंत्री मोदी ने लद्दाख के सांसद के भाषण को सराहा
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में अनुच्छेद-370 के मुद्दे पर लद्दाख के सांसद जम्यांग त्सरिंग नामग्याल के भाषण की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "मेरे युवा मित्र लद्दाख के सांसद जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल ने जम्मू-कश्मीर के प्रमुख विधेयकों पर चर्चा करते हुए लोकसभा में एक शानदार भाषण दिया। वह लद्दाख से हमारी बहनों और भाइयों की आकांक्षाओं को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत करते हैं। इसे जरूर सुनें।"

उसी समय प्रधानमंत्री ने उनके भाषण का लिंक भी साझा किया।

जम्यांग ने अपने 17 मिनट के भाषण में कश्मीर पर सरकार के फैसले का स्वागत किया और कहा कि लद्दाख के लोगों की दलील आखिरकार स्वीकार कर ली गई। उन्होंने कहा, "मोदी है, तो मुमकिन है।"

जम्यांग ने कहा, "अनुच्छेद-370 के खत्म होने के बाद कश्मीर के माननीय सदस्य कह रहे थे कि हम हार जाएंगे। वैसे मैं कहूंगा कि अब दो परिवार अपनी आजीविका खो देंगे।"

उन्होंने कहा, "कश्मीर में अब एक उज्‍जवल भविष्य होगा। लद्दाख सांसद ने कहा कि कारगिल के लोगों ने 2014 के संसदीय चुनाव में केंद्र शासित प्रदेश के लिए मतदान किया और 2019 के चुनाव में भी यह मुद्दा शीर्ष पर रहा।"

उन्होंने कहा, "आप किसी भी युद्ध को याद कर लीजिए, लद्दाखियों ने हमेशा देश के प्यार के लिए अपना बलिदान दिया है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it