Begin typing your search above and press return to search.
प्रधानमंत्री स्वयं देखें मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार की स्थिति : कमलनाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल मध्यप्रदेश प्रवास के पूर्व कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं देखें कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की क्या स्थिति है।

भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल मध्यप्रदेश प्रवास के पूर्व कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं देखें कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की क्या स्थिति है।
कमलनाथ ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि अच्छा है प्रधानमंत्री प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। वे स्वयं अपनी आंखों से देख लें कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार का क्या हाल है, किस प्रकार से आज मध्यप्रदेश देश का सबसे भ्रष्ट प्रदेश बन गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पिछले कुछ दिन से प्रदेश में शुरु हुए पोस्टर वार पर आरोप लगाया कि इस प्रकार की स्तरहीन राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी ने की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग उन्हें चाहे कितनी भी गालियां दें। उन्हें जनता का प्यार मिलता रहेगा।
Next Story


