Begin typing your search above and press return to search.
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगूाना असंवैधानिक: निरुपम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने को ‘गैर कानूनी और असंवैधानिक’ करार दिया है।

मुंबई । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने को ‘गैर कानूनी और असंवैधानिक’ करार दिया है।
निरुपम ने आज एक ट्वीट में लिखा,“ महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का फैसला बहुत पहले कर लिया गया था, लेकिन राज्यपाल को केंद्र को रिपोर्ट भेजने से पहले मंगलवार को साढ़े आठ बजे तक इंतजार कर लेना चाहिए था।”
उन्होंने कहा,“ राज्यपाल ने खुद ही सरकार बनाने के लिए अंतिम विकल्प के रूप में एनसीपी के साथ इस समय सीमा को तय किया था। प्रथम दृष्टया यह अवैध और असंवैधानिक लगता है।”
Next Story


