Top
Begin typing your search above and press return to search.

मरीना बीच पर करुणानिधि के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू  

पूर्व मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम करुणानिधि को मरीना बीच पर अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो चुकी है

मरीना बीच पर करुणानिधि के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू  
X

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम करुणानिधि को मरीना बीच पर अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो चुकी है।

भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच यह तैयारियां की जा रही है। करुणानिधि का समर्थकों का हुजूम यहां पर उमड़ पड़ा है। सभी अपने आदर्श करुणानिधि को आखिरी विदाई देने के लिए इकट्ठा हुए हैं।

माना जा पहा है कि 5 बजे करुणानिधि को अंतिम संस्कार किया जाएगा। वही पुलिस के सामने सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है।

सुरक्षा बनाने के लिए पुलिस को समर्थकों पर लाठी चार्ज भी करना पड़ा।

करुणानिधि को उनके मार्गदर्शक एवं पूर्व मुख्यमंत्री सी एन अन्नादुरई के मरीना बीच पर बनाये गये स्मारक के निकट दफनाया जाएगा। मरीना बीच पर ही अन्नाद्रमुक के संस्थापक एम जी रामचन्द्रन और पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के स्मारक हैं।

आपको बता दें कि मद्रास उच्च न्यायालय ने करुणानिधि को मरीना बीच पर दफनाये जाने की अनुमति आज प्रदान कर दी थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it