Begin typing your search above and press return to search.
प्रतीक ने मां स्मिता को उनके जन्मदिन पर किया याद
अपनी दिवंगत मां और दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए अभिनेता प्रतीक बब्बर ने अपनी 'खूबसूरत लेडी' की दो तस्वीरें साझा की हैं।

मुंबई । अपनी दिवंगत मां और दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए अभिनेता प्रतीक बब्बर ने अपनी 'खूबसूरत लेडी' की दो तस्वीरें साझा की हैं। एक ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में स्मिता सफेद फरी ड्रेस में पोज देते नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "मेरी खूबसूरत लेडी को जन्मदिन की बधाई।"
वहीं 'एक दीवाना था' अभिनेता ने स्मिता के गाने 'तोहफा कुबूल' के गाने की एक तस्वीर साझा की।
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सांस न लेना.. लोग क्या सोचेंगे।"
स्मिता ने अपने एक दशक के करियर में 80 हिंदी, मलयालयम, मराठी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने दो नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिल चुका है।
Next Story


