पीएम रिपोर्ट से खुलासा : गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
प्रतापपुर ! प्रतापपुर थाना अंतर्गत एक पति द्वारा अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर उसे जहर सेवन करने से मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

प्रतापपुर ! प्रतापपुर थाना अंतर्गत एक पति द्वारा अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर उसे जहर सेवन करने से मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पीएम रिपोर्ट आने पर महिला की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने महिला के पति से पूछताछ की तो महिला के पति ने महिला का गला दबाकर हत्या करने की बात कही जिस पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राम रतन की शादी 15-16 वर्ष पूर्व रूकमणी उर्फ दीपशिखा से शादी हुई थी। करीब 6 वर्ष पूर्व रूकमणी बंशबहादुर यादव के साथ भाग गई थी। तत्पश्चात रामरतन ने दूसरी शादी रामबाई से की थी। राम रतन की शादी और रामबाई की पथरी की इलाज के लिये करीब 30 हजार रूपये का कर्ज राम रतन द्वारा लिया गया था। गत 25 नवम्बर को राम रतन द्वारा राम बाई से काम करने जाने की बात कही गई, जिस पर राम बाई ने आपत्ति जताते हुये कहा कि मैं जब मायके में रहती हॅू तो पहली पत्नी के साथ रहते हैं और जब मैं बच्ची के साथ आपके साथ रहती है तो काम करने जाने की बात कहते हो, जिस पर रामबाई और राम रतन के बीच लड़ाई शुरु हो गई और रामरतन आवेश में आकर राम बाई की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। मामले को छुपाने आरोपी ने महिला को जहर सेवन से मौत होना बताकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का पीएम रिपोर्ट आने पर खुलासा हुआ कि महिला का जहर सेवन से नहीं, बल्कि गला दबाने से हत्या हुई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी पति से पूछताछ की तो आरोपी पति ने गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। उक्त मामले में पुलिस ने प्रयुक्त गमछे को बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।


