Top
Begin typing your search above and press return to search.

जल प्रदाय योजना का ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ

प्रतापपुर ! प्रतापपुर पीएचई विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में किये गए अनियमितता की जांच और कार्यवाही सहित विभिन्न मांगों को लेकर जनता कांग्रेस सोमवार को स्थानीय कार्यालय का घेराव करेगा।

जल प्रदाय योजना का ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ
X

प्रतापपुर ! प्रतापपुर पीएचई विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में किये गए अनियमितता की जांच और कार्यवाही सहित विभिन्न मांगों को लेकर जनता कांग्रेस सोमवार को स्थानीय कार्यालय का घेराव करेगा। ईएनसी और कलेक्टर के नाम प्रेषित ज्ञापन में कार्यालय घेराव के बाद मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन देने वालों में जनता कांग्रेस के पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य सुरेश आयाम ,राकेश मित्तल, जीशान खान, इस्लाम अंसारी, मो. अमिन सहित अन्य लोगों ने बताया प्रतापपुर विकासखण्ड में कई जल प्रदाय योजना के साथ स्पॉट सोर्स हैं जो निम्र स्तर निर्माण के बाद बेकार पड़े हुए हैं। करोड़ों खर्च के बाद भी ग्रामीणों को इनका लाभ नहीं मिल रहा है। विभाग इन्हें लेकर शासन और उच्च अधिकारियों को गलत जानकारी देता है कि सभी चालू हैं जबकि वास्तविकता कुछ और है। अधिकारियों द्वारा गलत जानकारी देना अपराधिक कृत्य है जिसके लिए इन पर अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। इनमें जगन्नाथपुर की योजना ही है जिसका काम छरू साल पहले हुआ था किन्तु निम्र स्तर निर्माण के कारण यह बेकार पड़ी है। टंकी से पानी लिकेज होता है पाईप लाईन में कई जगह लिकेज है। पाईप डाले गए थे तथा इनके गड्ढे की गहराई नहीं के बराबर है तथा सडक़ के एकदम ऊपरी सतह में है जबकि इसकी गहराई कम से कम एक मीटर होनी चाहिए थी। इनके अलावा कई पूरी योजना में व्यापक अनियमितता है कई काम हुए नहीं। जगन्नाथपुर योजना को लेकर कई बार शिकायतें हुयी, किन्तु कार्यवाही करने की बात तो की गयी किन्तु अधिकारी मामले को दबाने का प्रयास करते नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे ब्लाक में कई जगह आयरन रिमूव्हल प्लांट सिर्फ कागजों में लगे हैं। कार्यालय के स्टॉक पंजी और स्टॉक रूम की जांच हो तो सब सामने आ जाएगा। ज्ञापन में आगे बताया कि क्षेत्र में करीब दो हजार हैण्ड पम्प हैं जिनमें आधे से अधिक बेकार हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या है किन्तु अधिकारी इनकी भी गलत जानकारी प्रेषित करते हैं कि हैण्ड पम्प अच्छी स्थिति में हैं। प्रतापपुर जल आवर्धन योजना में जांचों में प्रमाणित होने के बावजूद दोषियों पर कार्यवाही नहीं हो रही है। सुरेश आयाम ने बताया कि सभी मामलों की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर हम स्थानीय कार्यालय का घेराव कर रहे हैं। यदि हमारी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it