Top
Begin typing your search above and press return to search.

प्रतापगढ़ में लूट का विरोध करने युवक की हत्या

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के कोतवाली लालगंज क्षेत्र में बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने बैंक कैशियर के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी

प्रतापगढ़ में लूट का विरोध करने युवक की हत्या
X

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के कोतवाली लालगंज क्षेत्र में बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने बैंक कैशियर के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रो ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर जिला सहकारी बैंक प्रतापगढ़ की शाखा सगरा सुंदरपुर के कैशियर महोबा निवासी रामकिशोर पांडेय का 21 वर्षीय पुत्र शिवम मोटरसाइकि पर अपनी पत्नी नेहा के साथ ससुराल से लालगंज वापस लौट रहा था। रास्ते मे बाइक सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया । बमाश शिवम की पत्नी का पर्स छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने शिवम को गोली मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। करीब ढाई साल पहले शिवम की शादी हुयी थी। बदमाश नेहा का पर्स छीन कर भाग गये।

इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it