Top
Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति से मिले प्रणव पण्ड्या

अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अनौपचारिक भेंट की। डॉ. पण्ड्या ने राष्ट्रपति को युग निर्माण आंदोलन के विविध गतिविधियों की जानकारी दी

राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति से मिले प्रणव पण्ड्या
X

हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अनौपचारिक भेंट की। डॉ. पण्ड्या ने राष्ट्रपति को युग निर्माण आंदोलन के विविध गतिविधियों की जानकारी दी।

उन्होंने युवा क्रांति वर्ष के उत्तरार्द्ध में देश भर के युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने एवं उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग करने के लिए तैयार करने की मुहिम की भी जानकारी दी।

साथ ही उत्तराखण्ड, बिहार, गुजरात आदि राज्यों में विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे सेवा कार्यों से अवगत कराया।

राष्ट्रपति भवन में पं. श्रीराम शर्मा आचार्यश्री के वांगमय की स्थापना पर चर्चा हुई। जिसे राष्ट्रपति ने सहर्ष अनुमोदन किया।

गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए श्री कोविंद ने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के सूत्रों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

इसके साथ ही डॉ. पण्ड्या ने माननीय वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर गायत्री परिवार की ओर से बधाई दी। श्री नायडू ने निःस्वार्थ भाव से चलाये जा रहे गायत्री परिवार के कार्यों की सराहना की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it