Top
Begin typing your search above and press return to search.

गरीबों को बुनियादी सुविधाएं देने से दूर होगी गरीबी: मोदी

मोदी ने कहा जब गरीब और वंचित को बुनियादी सुविधाएं मिल जायेंगी तो वे खुद ही गरीबी से मुकाबला कर लेंगे

गरीबों को बुनियादी सुविधाएं देने से दूर होगी गरीबी: मोदी
X

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जोर देकर कहा कि वंचितों तथा गरीबों को सुविधा संपन्न बनाकर गरीबी से निजात पायी जा सकती है।

मोदी ने कहा जब गरीब और वंचित को बुनियादी सुविधाएं मिल जायेंगी तो वे खुद ही गरीबी से मुकाबला कर लेंगे। पिछले चार सालों में यह बदलाव हुआ है और आंकडें इसको साबित करते हैं। ”

उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड रही है। देश में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल विकासशील देशों के लिए एक मॉडल बन रहा है। प्रौद्योगिकी और मानव संवेदनशीलता के मेल से जीवन सुलभ और सरल बना है ।

इसके लिए उन्होंने जल मार्गों और हवाई यात्रा के क्षेत्र में हुई प्रगति का उदाहरण दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि रसोई गैस का सिलेंडर अब जल्दी मिलता है, आयकर के रिफंड का भुगतान जल्दी होता है। पासपोर्ट बनने में बहुत कम समय लगता है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री अावास योजना, उज्जवला और सौभाग्य योजनाओं के लाभार्थिंयों के पास खुद पहुंच रही है।

उन्होंने आयुष्मान योजना का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के लाभार्थी मजदूर, श्रमिक और किसान आदि हैं। गरीबों को सशक्त बनाने के इस आंदोलन को और मजबूत बनाया जायेगा। पूरी दुनिया भारत की प्रगति के बारे में जानती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it