Top
Begin typing your search above and press return to search.

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, काम की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वे शहरी बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की।

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, काम की सराहना की
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वे शहरी बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शहरी बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र को बेहतर बनाने से जुड़ी अनेक पहलों में वे सबसे आगे हैं। ये दोनों ही क्षेत्र हमारी विकास यात्रा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।"

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "हरियाणा में परिवर्तन और विकास की मजबूत नींव रखने वाले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, हम सभी के प्रेरणास्रोत, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।"

वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडवा स्थित शिवाला रामकुंडी का दौरा किया और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित हवन समारोह तथा रक्तदान शिविर में भाग लिया।

बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा प्रदान करने की कामना है।"

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी एक्स पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।"



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it